*सुपेला में जुआ फड़ पर दबिश, तीन पकडा़ए, कई भागे*

*सुपेला में जुआ फड़ पर दबिश, तीन पकडा़ए, कई भागे*


सुपेला में जुआ फड़ पर दबिश, तीन पकडा़ए, कई भागे 

भिलाई नगर, 30 जनवरी। सुपेला थानांतर्गत मुरूम खदान तालाब के पास चौपाल लगा हार जीत का दांव लगा जुआ खेल रहे लोग पुलिस की दबिश होते ही भागने लगे। सुपेला पुलिस टीम ने यहाँ से तीन आरोपियों को पकड़ लिया है। 

पुलिस ने बताया कि आरोपी नसीमुद्दीन वल्द सलीमुद्दीन (42 वर्ष), मोहम्मद नईम वल्द मोहम्मद वाकर (52 वर्ष) और शोहेल अहमद वल्द स्व. अलीमुद्दीन (37 वर्ष) को मौके से गिरफ्तार कर इनके खिलाफ सार्वजनिक जुआ अधिनियम 1867 की धारा 13 के तहत कार्रवाई की गयी है। आरोपी नसीमुद्दीन के फड़ से 150 रूपये एवं जेब से 50 रूपये, मोहम्मद नईम के फड से 230 एवं जेब से 70 रूपये, शोहेल अहमद के फड से 320 व जेब से 80 रूपये और ताश पत्ती जब्त की गयी है।