🔴नगदी, मोबाइल फोन व ताश के पत्तों सहित लगभग 3 लाख की जप्ती
दुर्ग, 16 मार्च 2026। शहर के पंचशील नगर मोहलाई क्षेत्र में खेत के बीच जुआ खेल रहे लोगों पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से नगदी, मोबाइल फोन और ताश के पत्तों सहित कुल 2 लाख 97 हजार रुपये की जप्ती की गई है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मणि शंकर चंद्र ने बताया कि City Kotwali Police Station Durg को मुखबिर से सूचना मिली थी कि पंचशील नगर मोहलाई के बीच खेत में कुछ लोग 52 पत्ती ताश पर रुपए-पैसे का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस और एसीसीयू टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की।

रेड के दौरान पुलिस ने 13 लोगों को रंगे हाथ जुआ खेलते पकड़ लिया। आरोपियों के कब्जे से 3 गड्डी ताश, प्लास्टिक की ताल पतरी, कम्बल और चादर के अलावा 18 मोबाइल फोन (कीमत लगभग 1.44 लाख रुपये) और 1.53 लाख रुपये नगद बरामद किए गए। कुल जप्ती 2.97 लाख रुपये की बताई गई है।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ Chhattisgarh Gambling Prohibition Act 2022 की धारा 3(2) और Bharatiya Nyaya Sanhita की धारा 112(2) के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस की अपील:
दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि या जुए की जानकारी मिलने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें, ताकि समय पर कार्रवाई कर कानून व्यवस्था बनाए रखी जा सके।

