जिले से गांव में जुआ खेलने जुटे थे जुआरी, दुर्ग पुलिस की रेड में 21 गिरफ्तार

जिले से गांव में जुआ खेलने जुटे थे जुआरी, दुर्ग पुलिस की रेड में 21 गिरफ्तार


🔴नकदी, 25 मोबाइल एक कार 10 बाइक सहित 9.66 लाख की संपत्ति जप्त

दुर्ग, 25 जनवरी 2026। नंदिनी नगर में जुआ के फड़ में दुर्ग पुलिस के द्वारा छापेमारी की गई। फड़ से नगदी रकम, 01 आल्टो कार, 10 मोटरसाइकिल एवं 25 मोबाइल जप्त किए गए। जुआ की फड़ से नगदी रकम लगभग 1 लाख, 91 हजार रुपए की जप्ती की गई। जुमला कीमती 09 लाख, 66 हजार का मशरूका जप्त किया गया। कुल 21 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया ।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मणि शंकर चंद्रा ने बताया कि मुखबीर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि थाना नंदिनी क्षेत्रांन्तर्गत ग्राम रवेलीडीह में टीकाराम वर्मा के घर पर कुछ व्यक्तियों द्वारा रूपये-पैसे का दाव लगाकर काट पत्ती नामक जुआ खेला जा रहा है, मुखबिर की सूचना पर नगर पुलिस अधीक्षक छावनी के नेतृत्व में एसीसीयू टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए मौके पर पहुंच कर घेराबंदी कर रेड की कार्यवाही की गई। रेड के उपरांत 52 पत्ती ताश आरोपी सुखेश नदां, प्रवीण सिंह, कमलेश्वर सिंह, दुखीराम वैष्णव, धनराज चंदेवार, ध्रुव कुमार सोनी, प्रशांत वर्मा, दिनेश सोनी, नयन साहू, मोहित जयसवाल, संतोष सेन, विक्की साहू, जसवंत गोस्वामी, प्रकाशदास गोस्वामी, धर्मेन्द्र कुमार सिन्हा, प्रहलाद र्निमलकर, संतोष शुक्ला, हिंमाशु निषाद, मोहित वर्मा, सोहन देवांगन, एवं चेतन शर्मा को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 1,91,000 रूपये नगद, 01 नग आल्टो कार कीमती 50 हजार रूपये 07 नग मोटरसाइ‌किल कीमती 03 लाख 50 हजार रूपये, 25 नग मोबाइल फोन कीमती 03 लाख 75 हजार, जुमला कीमती 09 लाख 66 हजार रूपये का जप्त किया गया।

गिरफ्तार आरोपियों के विरूद्ध थाना नंदिनी नगर में छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा
3(2) के तहत अग्रीम कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपीगण-

  1. सुखेश नयां, खुर्सीपार
  2. कमलेश्वर सिंह, सूरडंग
  3. धनराज चदिवार, दुर्ग
  4. प्रशांत वर्मा, स्मृति नगर
  5. नयन साहू, कोहका
  6. संतोष सेन, नगपुरा
  7. जसवंत गोस्वामी, नगपुरा
  8. धर्मेन्द्र कुमार सिन्हा, नगपुरा
  9. संतोष शुक्ता, सूरडूंग
  10. मोहित वर्मा, वैशाली नगर
  11. चेतन शर्मा, खपरी
  12. प्रवीण सिंह, रामपुर
  13. दुखीराम वैष्णव, जामुत
  14. ध्रुव कुमार सोनी, कोहका
  15. दिनेश सोनी, दुर्ग
  16. मोहित जयसवाल, जामुल
  17. विक्की साहू, स्मृति नगर
  18. प्रकाशदास गोस्वामी, नगपुरा
  19. प्रहलाद र्निमलकर, जामुल
  20. हिंमासु निषाद, कोहका
  21. सोहन देवांगन, बोडेगांव