आज से कर्मियों को संबंधित कार्मिक विभाग से प्राप्त होग पीपीएफ पासबुक, आरडी पास बुक भी मिलेगा शीघ्र, नवंबर 2021से सीटू द्वारा निरंतर किया जा रहा था प्रयास

आज से कर्मियों को संबंधित  कार्मिक विभाग से  प्राप्त होग पीपीएफ पासबुक, आरडी पास बुक भी मिलेगा शीघ्र, नवंबर 2021से सीटू द्वारा निरंतर किया जा रहा था प्रयास


आज से कर्मियों को संबंधित  कार्मिक विभाग से  प्राप्त होग पीपीएफ पासबुक, आरडी पास बुक भी मिलेगा शीघ्र, नवंबर 2021से सीटू द्वारा निरंतर किया जा रहा था प्रयास

भिलाई नगर 25 अप्रैल ।  जिन कर्मियों का पीपीएफ आरडी का पासबुक CTD Cell में जमा था और वे अभी तक अपना पास बुक नहीं ले पाए थे, वे आज से अपने कार्मिक विभाग से अपना PPF पासबुक ले सकते हैं।

PPF पासबुक वितरण पूरा होने के पश्चात R/D पासबुक भी संबंधित कार्मिक विभाग से वितरित की जाएगी। अस्थाई व्यवस्था से नहीं मिल पाया था सभी कर्मियों को पास बुक ।

ज्ञात हो कि  सीटीडी कार्यालय के बंद होने से कर्मियों के पासबुक वितरण का कार्य बंद हो गया था। इस मामले पर सीटू की ओर से मुख्य महाप्रबंधक (कार्मिक) निशा सोनी से मिलकर सभी कर्मियों के पासबुक वितरण के लिए कोई तात्कालिक व्यवस्था करने की मांग की गई थी।

श्रीमती सोनी ने सकारात्मक पहल करते हुए यूनियन को आश्वासन दिया था कि वह तत्काल कोई अस्थाई व्यवस्था कर पासबुक वितरण का कार्य जारी रखवायेंगे।

 इसी परिपेक्ष्य में सीटीडी कार्यालय को 17 से 30 नवंबर 2021 तक प्रातः 11:00 से  अपराह्न 1.00 बजे तक खोलने की अस्थाई व्यवस्था की गई थी, किंतु इस व्यवस्था से भी सभी कर्मियों को पासबुक नहीं मिल पाया था।

कार्मिक विभाग से वितरित करने का सीटू द्वारा दिया गया था सुझाव

यूनियन के महासचिव एसपी डे ने बताया कि सीटू यूनियन द्वारा उस समय प्रबंधन को सुझाव दिया गया था कि पासबुक वितरण का कार्य संबंधित कार्मिक विभाग से किया जाए। प्रबंधन ने इस सुझाव पर अमल करने के लिए पहल तो किया, किंतु सीटीडी सेल के वरिष्ठ अनुभवी अधिकारियों के सेवानिवृत्त होने के पश्चात सभी पासबुक को विभाग वार छाँटने मेंआ रही कठिनाई के कारण देरी हुई।

वेतन से कटौती की सुविधा को पोस्ट ऑफिस के माध्यम से पुनः शुरू करने की माँग

सीटू अध्यक्ष सविता मालवीय ने श्रीमती निशा सोनी मुख्य महाप्रबंधक कार्मिक को 23 फरवऱी 2022 को पत्र लिखकर पोस्ट ऑफिस के माध्यम से पोस्ट ऑफिस जमा योजना के तहत पूर्व की तरह वेतन से कटौती की सुविधा को  शुरू करने की माँग की है जिस पर प्रबंधन ने कहा कि वह पोस्ट आफिस से  चर्चा कर उपयुक्त पहल करेंगे ताकि कर्मियों को पूर्व की तरह वेतन से कटौती करवा कर आरडी एवं पीपीएफ में जमा करने की सुविधा प्राप्त हो।

पोस्ट आफिस से भी की गई सहयोग का आग्रह

सीटू अध्यक्ष ने पोस्ट मास्टर को पत्र लिखकर पोस्ट ऑफिस लघु बचत योजना के भिलाई इस्पात संयंत्र कर्मियों को पूर्व की PPF/RD लघु बचत योजनाओं के लिए मासिक जमा हेतू वेतन से कटौती की सुविधा में  सहयोग करने का आग्रह किया।

 पोस्ट ऑफिस के अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि यदि भिलाई इस्पात संयंत्र प्रबंधन कर्मियों के वेतन से मासिक अंशदान कटौती कर पोस्ट ऑफिस को भेज दे तो पोस्ट ऑफिस द्वारा कर्मियों का संबंधित खाता संचालन व पासबुक प्रबंधन किया जा सकता है।

सीटू द्वारा इस संबंध में निरंतर प्रयास जारी के बाद पोस्ट  आफिस के  अधिकारियों  के साथ  बीएसपी प्रबंधन की एक बैठक हो चुकी  है ।  उम्मीद है कि पूर्व की तरह भिलाई इस्पात संयंत्र के कर्मियों के लिए पोस्ट ऑफिस जमा योजना हेतु वेतन से कटौती की सुविधा शीघ्र  शुरू हो जाएगी ।