भिलाई नगर 24 अक्टूबर। सूर्या मॉल में महिला के साथ छेड़छाड कर पुलिस कर्मचारीयों के साथ मारपीट कर शासकीय कार्य में बाधा डालने वाले 05 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
मॉल में पिक्चर देखने के दौरान आरोपियों के द्वारा महिला से छेड़छाड़ का विरोध करने पर आरोपी सुजीत साव एवं उसके साथी रिस्तेदारों द्वारा प्रार्थिया के पति एवं बेटे से मारपीट किया गया। बीच बचाव करने आये पुलिस कर्मचारियों के साथ आरोपी गण द्वारा मारपीट किया गया था।
नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर सत्य प्रकाश तिवारी ने बताया कि प्रार्थीया ने स्मृतिनगर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि 22 अक्टूबर को वह अपने परिवार के साथ सूर्या ट्रेजर मॉल स्थित पी.व्ही.आर. में अपने परिवार के साथ सिनेमा देखने गया हुआ था। जहा पर आरोपी सुजीत साव के द्वारा महिला को बेईज्जती करने की नियत से उसके साथ छेड़छाड़ किया गया। जिसका विरोध करने पर सुजीत साव द्वारा अपने अन्य साथी एवं रिस्तेदारों को बुलाकर उनके साथ मारपीट किया जा रहा था। जिसकी सूचना पर स्मृतिनगर पुलिस पेट्रोलिंग मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को समझाइश दी जा रही थी। इसी दौरान आरोपी सुजीत साव एवं उसके रिस्तेदार शिवपुजन कुमार, जिगर सााव ,सुजीत कुमार तथा दिनेश कुमार साव के द्वारा पुलिस के शासकीय कार्य में बाधा उतपन्न करते हुये पुलिस अधिकारी /कर्मचारियों के साथ मारपीट किया गया है। तत्संबंध में थाना सुपेला चौकी स्मृतिनगर में प्रार्थिया से छेड़छाड़ कर मारपीट करने से संबंधित अपराध क्रमांक 1273/2025 धारा 74, 121, 191, 351(3),115(2), 221,132 बीएनएस कायम किया गया एवं शासकीय कार्य में बाधा डालते हुए पुलिस कर्मियों से मारपीट करने से संबंधित अपराध क्रमांक 1275/25 धारा 121, 221,132,191 बीएनएस कायम कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये तत्काल थाना प्रभारी विजय कुमार यादव एवं चौकी स्मृति नगर के प्रभारी उप निरीक्षक गुरूविन्दर सिंह संधु द्वारा आरोपीयों की पता तलाश कर मुख्य आरोपी (1)सुजीत साव पिता शारदा प्रसाद उम्र 49 साल साकिन दुर्ग रोड़ कोहका चौकी स्मृतिनगर( 2)सुजीत कुमार पिता मकसुधन साव उम्र 32 साल साकिन सनातन नगर सिन्हा भवन के पास कोहका चौकी स्मृति नगर (3.)शिवपूजन कुमार पिता दिलीप साव उम्र 20 साल साकिन सनातन नगर सिन्हा भवन के पास कोहका चौकी स्मृति नगर (04). सागर साव पिता जगदीश प्रसाद उम्र 29 साल साकिन भाठापारा कोहका चौकी स्मृतिनगर (05). जिगर साव पिता जगदीश प्रसाद उम्र 28 साल साकिन भाठापारा कोहका चौकी स्मृतिनगर से पुछताछ किया गया। जिनके द्वारा दिनांक घटना समय को धारा सदर का अपराध घटित करना कबूल किया गया है कि आरोपीयों गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है जिसे न्यायिक अभिरक्षा में केन्द्रीय जेल दुर्ग भेजा गया है।
थाने में भी दिखाई दबंगई पुलिस से मारपीट
पुलिस ने बताया कि मॉल के पास बीच-बचाव कर रहे प्रधान आरक्षक पकंज चौबे के साथ धक्का-मुक्की की गई। जिससे वो नीचे गिर गए और उनको चोट लग गई। इसके बाद जब 15 से 20 लोग थाने आए। यहां पर विवाद के दौरान सिपाही कौशलेंद्र के साथ मारपीट की।
इस मारपीट से सिपाही कौशलेंद्र का हाथ फ्रैक्चर हो गया। पुलिस चौकी में ही आरोपियों ने मुंशी आत्मराम कोसले के साथ भी मारपीट की। इससे उनकी उंगली टूट गई है। पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर गुरुवार (23 अक्टूबर) को कोर्ट में पेश किया, जहां से सभी को जेल भेज दिया गया।

