फेसबुक में दोस्ती, शादी का झांसा देकर किया अनाचार, आरोपी बेमेतरा से गिरफ्तार, अपराध दर्ज होते ही सुपेला पुलिस ने की तत्काल कार्रवाई
भिलाईनगर 25 मार्च । 3 साल पहले युवती से फेसबुक से दोस्ती करने के बाद आरोपी युवक ने शादी का प्रलोभन लेकर शारीरिक संबंध बनाता रहा.बाद में शादी करने से इंकार कर दिया.। पीड़िता की रिपोर्ट के बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए सुपेला पुलिस ने आरोपी को बेमेतरा से गिरफ्तार कर लिया है.
सुपेला टीआई सुरेश ध्रुव ने बताया कि सुपेला स्थित बाम्बे आवास निवासी पीड़िता को आरोपी गजेन्द्र कुमार चक्रधारी उर्फ गज्जू कुमार ने वर्ष 2019 से फेसबुक के माध्यम से दोस्ती कर 23 दिसंबर 2020 से शादी का प्रलोभन देकर लगातार शारीरिक शोषण करते आ रहा था. पीड़िता ने शादी करने के लिए कहने पर आरोपी ने शादी करने से इंकार करते हुए जान से खत्म कर दूंगा धमकी देते हुए मारपीट करने लगा. पीड़िता की रिपोर्ट पर सुपेला पुलिस ने धारा 376, ( 2 ) (एन), 323, 506 के तहत अपराध दर्ज किया.विवेचना के दौरान आरोपी के निवास स्थान जोबाराखी देवकर जिला- बेमेतरा से आरोपी गजेन्द्र कुमार उर्फ गज्जू चक्रधारी (20 वर्ष ) शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया है।

