शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान दुर्ग में इलेक्ट्रीशियन ट्रेड मे निशुल्क प्रशिक्षण, आवेदन की अंतिम तिथि 28 अप्रैल तक

शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान दुर्ग में इलेक्ट्रीशियन ट्रेड मे निशुल्क प्रशिक्षण, आवेदन की अंतिम तिथि 28 अप्रैल तक


दुर्ग 21 अप्रैल । शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था, दुर्ग में मुख्य मंत्री कौशल विकास योजना के अंतर्गत व्यवसाय- असिस्टेंट इलेक्ट्रिशियन में शॅार्ट टर्म कोर्स निःशुल्क प्रशिक्षण प्रदान किया जावेगा। इच्छुक आवेदक 28 अप्रैल तक संस्था में उपस्थित होकर अपना पासपोर्ट साईज फोटोग्राफ के साथ, आई.डी., (आधार कार्ड) 10वीं उत्तीर्ण की अंकसूची एवं बैंक पासबुक की छायाप्रति के मूल दस्तावेजों 01 सेट सत्यापित छायाप्रति के साथ अपना पंजीयन करावें एवं उक्त प्रशिक्षण प्रतिदिन 03 घंटे अनुसार कुल 400 घंटे में पूर्ण किया जावेगा। यह जानकारी अनिल कुमार टेम्भेकर, प्राचार्य, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था, दुर्ग के द्वारा प्रदान की गई है।