स्वर्गीय चोपड़ा की स्मृति में चोपड़ा ऑटो सेंटर द्वारा लगाया गया निशुल्क स्वास्थ्य शिविर
भिलाई नगर 24 अप्रैल । चोपड़ा ऑटो केयर सेंटर एवं भाटिया डेंटल हॉस्पिटल के द्वारा संयुक्त रूप से स्वर्गीय विनोद चोपड़ा की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर भिलाई निवास के समीप फॉरेस्ट एवेन्यू रोड पर स्थित चोपड़ा पेट्रोल पंप में आज निशुल्क दांत बीपी एवं शुगर जांच शिविर का आयोजन किया गया ।
इस शिविर में भाटिया डेंटल हॉस्पिटल के डॉक्टरों एवं पैरामेडिकल स्टाफ के द्वारा अपनी सेवाएं दी गई। आज आयोजित इस निशुल्क शिविर में सैकड़ों मरीजों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया गया एवं आवश्यक दवाइयां वितरित की गई।
