स्वास्थ्य योजना के तहत शांति नगर में 28 दिव्यांगजनों का बना नि:शुल्क आयुष्मान कार्ड

स्वास्थ्य योजना के तहत शांति नगर में 28 दिव्यांगजनों का बना नि:शुल्क आयुष्मान कार्ड


स्वास्थ्य योजना के तहत शांति नगर में 28 दिव्यांगजनों का बना नि:शुल्क आयुष्मान कार्ड

भिलाई नगर 9 जून। सरकार की योजना आयुष्मान भारत स्वास्थ्य कवर का विस्तार 40 करोड़ से अधिक लोगों तक करने की है। ये वे लोग हैं, जो वर्तमान में किसी भी सरकारी या निजी स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत कवर नहीं हैं। इस तरह भारत दुनिया की पहली व्यापक स्वास्थ्य बीमा योजना शुरू करने की दिशा में बढ़ रहा है। वर्तमान में 50 करोड़ से अधिक लोग (10.74 करोड़ परिवार) पहले से ही आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत कवर्ड हैं। यह योजना हर परिवार को 5 लाख रुपये का मुफ्त वार्षिक स्वास्थ्य कवर प्रदान करती है।

इसी कार्यक्रम के तहत 8 जून को शांति नगर सुपेला भिलाई के संत मदर टेरेसा आश्रम में शिविर लगाकर 28 दिव्यांगजनो का आयुष्मान कार्ड निशुल्क बनाया गया। जिसमें विशेष रूप से सहयोग के रूप में ई-डिस्ट्रिक के ई डी एम श्रुति अग्रवाल, सीएससी के मैनेजर रविन्द्र वर्मा, अवधेश साहू के मार्गदर्शन में यह कार्य संचालक उमेश पटेल एवं मनीष पटेल के द्वारा किया गया है।

सरकार अब इस कवरेज का विस्तार एक छोटे से प्रीमियम पर उन लोगों तक करने की योजना बना रही है, जो रिटेल प्राइस पर स्वास्थ्य बीमा का खर्च वहन नहीं कर सकते। एक अधिकारी ने कहा कि योजना, रिटेल मूल्य के एक तिहाई से अधिक बीमा प्रीमियम को कम करने और इसे ‘मिसिंग मिडिल के लिए सस्ती बनाने की है, जो वर्तमान में स्वास्थ्य के लिए किसी भी वित्तीय सुरक्षा से रहित हैं।