गुरूद्वारा नानक सर में फ्री एक्यूप्रेशर कैम्प, बहरापन नि: शुल्क जांच व स्वास्थ्य शिविर 25 सितंबर को

गुरूद्वारा नानक सर में फ्री एक्यूप्रेशर कैम्प, बहरापन नि: शुल्क जांच व स्वास्थ्य शिविर 25 सितंबर को



भिलाई नगर 24 सितंबर । गुरूद्वारा नानक सर में फ्री एक्यूप्रेशर कैम्प, बहरापन नि: शुल्क जांच शिविर और स्वास्थ्य शिविर का आयोजन0किया जा रहा है। यह आयोजन 25 सितम्बर, 2022 रविवार को किया जा रहा है।
फ्री एक्यूप्रेशर शिविर प्रातः 10.00 बजे से दोपहर 3.00 बजे तक, बहरापन नि: शुल्क जांच शिविर प्रातः 11.00 बजे से 2.00 बजे तक और नि: शुल्क स्वास्थ्य शिविर प्रातः 7.30 बजे से दोपहर 2.00 बजे तक किया जा रहा है।
गुरूद्वारा नानक सर, नेहरू नगर की स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण हो गये है। गुरूद्वारा की स्थापना 1 सितम्बर, 1997 को हुई थी। इस अवसर पर गुरूद्वारा नानक सर, नेहरू नगर गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा विशेष स्वास्थ्य शिविर कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
भिलाई -दुर्ग में यह सबसे बड़ा गुरूद्वारा है और अपने सौंदर्य के लिये ख्याति प्राप्त है।
गुरूद्वारा समिति द्वारा एक चैरिटेबल अस्पताल, लाइब्रेरी सहित अन्य सुविधाओं का संचालन भी किया जाता है जिससे आमजन की मदद की जा सकें। गुरूद्वारा में पैथालाॅजी लैब, एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड, डेंटल जैसी अन्य सुविधाएं उपलब्ध है और बाहर से विशेषज्ञ चिकित्सक इस चिकित्सालय को अपनी निःशुल्क सेवाएं प्रदान करते हैं।
–00–