भिलाईनगर 09 मार्च । अपने परिचित को एक दंपती ने झांसा देकर 18 लाख रुपए की ठगी की है। कोर्ट के आदेश के बाद भिलाईनगर पुलिस ने दंपती के खिलाफ धारा 420, 34 के तहत अपराध दर्ज किया है। आरोपियों ने अपने परिचत भगवती तिवारी और उसके पति से यह बोलकर रकम ली थी कि उनकी बेटी को फॉरेन के मेडिकल कॉलेज में एडमिशन दिला देगें। इसके बाद आरोपियों ने उनकी रकम नहीं लौटाई।
भिलाईनगर पुलिस ने बताया कि सेक्टर-7 निवासी भगवती तिवारी पति विवेक तिवारी का सड़क 29. सेक्टर 09 निवासी दीपक क्लाडियस और उसकी पत्नी प्रतिभा छाया क्लाडियस पुराना परिचय था। इसके चलते वर्ष 2014 में आरोपी क्लाडियस दंपती ने उन्हें विश्वास में लेकर इस बात की दुहाई दी कि उनकी बेटी अनन्या क्लाडियस का विदेश में मेडिकल कॉलेज में दाखिला दिलाने के लिए 18 लाख रूपये की जरुरत की मांग की थी। रकम को एक वर्ष के भीतर लौटा देने का वचन दिया। उन्होंने विश्वास दिलाया कि वे यह रकम एजुकेशनल लोन लेकर या अपने हक एवं स्वामित्व की भूमि को बेचकर चुका देंगे। उन पर भरोसा करके भगवती तिवारी अपने बैंक से 8 लाख रुपए का लोन लेकर 4 अप्रैल 2014 को दिया। इसी तरह उसके पति विवेक तिवारी ने सेक्टर 1 स्थित छत्तीसगढ़ सोसायटी से लोन लेकर 10 लाख रूपए 15 अक्टूबर 2015 को आरोपी दंपत्ति को दे दिए। इस प्रकार दोनों दंपत्तियों ने आरोपियों को कुल 18 लाख रुपए की रकम दे दी। लेकिन रकम वापसी के लिए तय एक वर्ष का समय बीत जाने के बाद भी आरोपीगण ने उनकी रकम नहीं लौटाई। तगादा करने पर आरोपियों ने मार्च 2020 में कुल 9.95 लाख रुपए के तीन चेक थमा दिए। चेक को बैंक में जमा करने पर बाउस हो गए। इस पर थाने में शिकायत कर दी।
मेडिकल कॉलेज में पढ़ाने के नाम पर 18 लाख रु.की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने दंपती के खिलाफ किया अपराध दर्ज

