सीजी न्यूज ऑनलाइन 19 नवंबर । सक्ती थाना क्षेत्र के युवती से भिलाई स्टील प्लांट में नौकरी लगाने के नाम पर पति-पत्नी ने 15 लाख रुपये की धोखाधड़ी की है. पुलिस ने मामले में पति-पत्नी रुबेन जेकाब मसीह, गायत्री चौहान के खिलाफ केस दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है। आरोपियों ने धोखाधड़ी के 15 लाख रुपये में से 3 लाख 95 हजार रुपये को वापस किया है.
पुलिस के मुताबिक, सक्ती के वार्ड नं 6 निवासी किशन शर्मा ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसकी बेटी नेहा शर्मा का भिलाई स्टील प्लांट में असिस्टेंट HR के पद में नौकरी लगाने के नाम पर भिलाई के रहने वाले रुबेन जेकाब मसीह और उसकी पत्नी गायत्री चौहान ने नौकरी लगाने के नाम पर अलग-अलग क़िस्त में कुल 15 लाख रुपये की लिए थे। इसके साथ ही फर्जी जॉइनिंग लेटर दिया था. 1 साल तक नौकरी नहीं लगाने पर जब पीड़ित ने रुपये को वापस मांगा, तो आरोपी रुपये को वापस नहीं किया. बाद में, 3 लाख 95 हजार रुपये को वापस किए हैं. बाकी रुपये को वापस नहीं किए हैं।
फिलहाल, मामले में सक्ती पुलिस ने नौकरी लगाने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले आरोपी पति-पत्नी रुबेन जेकाब मसीह, गायत्री चौहान के खिलाफ अपराध दर्ज किया है. पुलिस का कहना है कि मामले में जल्द ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
भिलाई स्टील प्लांट में नौकरी लगाने के नाम पर 15 लाख रुपये की ठगी, भिलाई की दंपति के खिलाफ अपराध दर्ज

