मछली पालन में सब्सिडी दिलाने का झांसा देकर 10.45 लाख की ठगी

मछली पालन में सब्सिडी दिलाने का झांसा देकर 10.45 लाख की ठगी


🛑 आरोपी को भिलाई नगर पुलिस ने रायपुर से किया गिरफ्तार


भिलाईनगर 18 मार्च । भिलाई नगर थाना अंतर्गत तालपुरी के रहने वाले युवक से 10.45 लाख रुपए की ठगी करने वाले आरोपी दिनेश सरकार को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
भिलाई नगर पुलिस ने बताया कि पारिजात अपार्टमेन्ट तालपुर निवासी अभिषेक बन्छोर (33 वर्ष) ने आरोपी दिनेश सरकार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई कि जुलाई 2023 में आरोपी दिनेश ने उसके घर आकर नमो एग्रीकल्चर प्राइवेट लिमिटेड कम्पनी में मछली व मोती पालन करने के लिए 10 लाख 45 लाख दिलाने की बात ही। साथ ही उस लोन पर 50 फीसदी तक का सब्सीडी दिलाने का झांसा दिया। उसकी बातों में आकर प्रार्थी ने उसे 10.45 लाख रुपए की रकम सौंप दी। हाथ में पैसा आने के बाद दिनेश न लोन दिलाया और न उसकी रकम वापस की। प्रकरण में भिलाई नगर पुलिस ने धारा 420 के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना मे लिया। इस पर आरोपी दिनेश को रायपुर से हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर अपराध स्वीकार किया।