🛑 न्यायिक अभिरक्षा में भेजे गए जेल, पुलिस रिमांड की अर्जी पर कल सुनवाई
सीजी न्यूज आनलाईन, 12 जनवरी। छ: महीने पहले पुरानी भिलाई क्षेत्र के प्रोफेसर पर जानलेवा हमला करने के बहुचर्चित कांड में दुर्ग पुलिस मुख्य आरोपी प्रोबीर शर्मा के साथ उनकी पत्नी पूर्णिमा शर्मा, धीरज वस्त्रकर, टी पवन की गिरफ्तारी की है। चारों आरोपियों को आज भिलाई तीन स्थित न्यायालय में पुलिस रिमांड के लिए पेश किया गया था। परंतु न्यायालय द्वारा चारों को ज्यूडिशियल रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस रिमांड संबंधित अर्जी पर कल सुनवाई होगी।
आपको बता दें कि दुर्ग पुलिस के द्वारा आंध्र प्रदेश के काकीनाडा क्षेत्र से प्रमुख आरोपी प्रोबीर शर्मा के साथ उनकी पत्नी पूर्णिमा शर्मा, धीरज वस्त्रकर एवं टी पवन को गिरफ्तार किया था। चारों आरोपियों को लेकर आज सुबह पुलिस दुर्ग पहुंची थी।
नगर पुलिस अधीक्षक छावनी हरीश पाटिल ने बताया कि इस मामले में आरोपी शिवम मिश्रा एवं ध्रुव विश्वकर्मा फरार है। जिनकी तलाश की जा रही है। पुलिस द्वारा आरोपियों से पूछताछ के लिए न्यायालय में पुलिस रिमांड के लिए अर्जी लगाई गई थी सनी के पश्चात भिलाई 3 स्थित न्यायालय में सनी के पश्चात चारों ही आरोपियों को न्यायिक अधिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। पुलिस रिमांड की अर्जी पर कल सुनवाई होगी।
आज शाम को दिखाई गिरफ्तारी अधिवक्ता ठाकुर
आरोपियों की ओर से पैरवी कर रहे अधिवक्ता और के ठाकुर ने कहा कि पुलिस के द्वारा और असंवैधानिक कार्य किया जा रहे हैं। आंध्र प्रदेश के काकीनाडा क्षेत्र से कल रात को गिरफ्तारी की गई थी। आरोपी प्रोबीर शर्मा की पत्नी की गिरफ्तारी बिना किसी महिला कांस्टेबल की अनुपस्थिति में की गई थी। जबकि किसी महिला की गिरफ्तारी के दौरान कानून महिला कांस्टेबल होना चाहिए। दूसरी और आज सुबह पुलिस आरोपियों को लेकर दुर्गा पहुंची थी जबकि गिरफ्तारी शाम को दिखाई गई और न्यायालय में देर शाम को पेश किया गया।
आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ के खूबचंद बघेल महाविद्यालय भिलाई-3 के सहायक प्रोफेसर विनोद शर्मा 57 वर्ष पर जानलेवा हमला हुआ था। इस मामले में दुर्ग पुलिस ने फरार आरोपियों पर इनाम की घोषणा की है। मुख्य 3 आरोपियों के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर भी जारी किया गया था। दुर्ग एसपी जितेन्द्र शुक्ला ने फरार मुख्य आरोपियों पर 10-10 हजार रुपए इनाम का ऐलान किया था। यह घटना 19 जुलाई 2024 की है। इस दिन भिलाई के ग्रीन वेली में रहने वाले सहायक प्रोफेसर विनोद शर्मा पर जानलेवा हमला किया गया। 2 बाइक में सवार 6 आरोपियों ने उनका रास्ता रोक कर पहले गाली गलौज की, फिर लाठी डंडों से उन्हें जमकर पीटा था। मारपीट में प्रोफेसर में गंभीर रूप से घायल हुए थे। प्रोफेसर के शरीर पर कई जगह फ्रैक्चर आया, दिल्ली के अस्पताल में काफी दिन उनका इलाज चला था। प्रोफेसर पर हमले की घटना के बाद भिलाई पुलिस ने 6 में से 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया।
गौरतलब हो कि दुर्ग पुलिस ने सीसीटीवी और मोबाइल टॉवर लोकेशन के आधार पर रीवा (मध्यप्रदेश) से 19 अगस्त को प्रिंस उर्फ प्रसून पांडेय, अमन उर्फ उत्कर्ष द्विवेदी और करण पाठक को गिरफ्तार किया था। आरोपियों के बयान के आधार पर खुलासा हुआ कि प्रोफेसर पर हमला भिलाई-चरोदा निगम के ठेकेदार प्रोबीर कुमार शर्मा ने करवाया था। इसके चलते थाना भिलाई-3 पुलिस ने प्रोबीर समेत अन्य साथियों द्वारा आपराधिक षडयंत्र रचने के कारण धारा 61 (2) बीएनएस जोड़ी है।

