ख़डी ट्रक से जा टकराये बाइक सवार चार युवक, तीन की मौत, एक की हालत नाजुक

ख़डी ट्रक से जा टकराये बाइक सवार चार युवक, तीन की मौत, एक की हालत नाजुक


🛑 नए वर्ष का जश्न मना कर लौट रहे थे घर

सीजी न्यूज ऑनलाइन 01 जनवरी 2025 । छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले मे हुए एक सड़क हादसे मे तीन लोगो कि दर्दनाक मौत हो गई है। वहीँ एक की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसा बीती देर रात का बताया जा रहे जानकारी के मुताबिक ये युवक नए साल का जश्न मना कर घर लोट रहे थे और सड़क पर खड़ी खराब ट्रक को पीछे से टकरा गए, घटना जिले के तपकरा थाना क्षेत्र की है,

घटना के सम्बन्ध मे मिली जानकारी के मुताबिक कुनकुरी लावकेरा स्टेट हाईवे पर हुए इस सड़क हादसे मे एक साथ 3 युवकों की मौत हो गयी है। जबकि एक युवक जिंदगी और मौत के बीच जुझ रहा है। बताया जा रहे है चार युवक एक ही मोटरसाइकिल मे सवार होकर तपकरा की और से नए साल का जश्न मना के लवाकेरा की और जा रहे थे इस दौरान ग्राम समडमा के पास सड़क पर ख़डी ख़राब ट्रक से पीछे से जा टकराये इस घटना मे तीन कि मौत हो गईं वहीँ एक युवक घायल है,

तपकरा थाना प्रभारी ठाकुर खोमराज सिंह ने बताया कि बीती रात तकरीबन साढ़े 11 बजे के आसपास मोटरसाइकिल पर सवार चार युवक सड़क किनारे खड़ी एक ट्रक से टकरा गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाईक पर सवार तीनो युवकों की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि एक युवक की स्थिति काफी गम्भीर है ।जिसे अंबिकापुर रेफर किया गया है और आईसीयू में उसका ईलाज चल रहा है।

उन्होंने बताया कि मरने वालो मे एलेन्स तिर्की उम्र 18 वर्ष पता ख़रीबहार थाना तुमला, दीपसन टोप्पो उम्र 18 वर्ष पता बांसाझाल थाना तपकरा,रोहित चौहान उम्र 17 वर्ष वहीँ घायल अदित्य बड़ा उम्र 18 वर्ष पता बासाझाल थाना तपकरा के रहने वाले है।