भिलाईनगर 17 जनवरी । चार दिन पहले कैंसर का इलाज कराने आए एक बुजुर्ग के साथ 35 हजार रुपए और मोबाइल लूटपाट करने वाले चारों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस सभी आरोपियों से प्रार्थी से लूट की 19 हजार रुपए व मोबाइल बरामद की है। शेष रकम को खाने-पीने में खर्च हो जाना बताया गया।
सेक्टर-6 स्थित पुलिस कंट्रोल रुम में दुर्ग एसपी डॉ.अभिषेक पल्लव ने पत्रवार्ता में बताया कि 13 जनवरी को बुजुर्ग कैंसर का इलाज कराने के लिए भिलाई जा रहा था। पहले वह दुर्ग में उतरा और एक ऑटो में बैठकर नेहरू नगर भिलाई स्थित हॉस्पिटल जाने के लिए निकला था। बुजुर्ग प्रार्थी के पास 35000 रुपए बैग में रखे हुए थे। वह अपने बैग को लेकर दोपहर लगभग 12 बजे ऑटो में सवार हुआ। ऑटो चालक भिलाई जाने के लिए रवाना हुआ और बाइपास ब्रिज के ट्रैफिक पॉइंट से ऑटो को वापस मोढ़कर दुर्ग की ओर जाने लगा । तब प्रार्थी ने ऑटो चालक से कहा कि उसे भिलाई जाना है, इस पर ऑटो चालक ने ऑटो को रोक दिया। प्रार्थी सुरेंद्र सिंह हाथों से उतर गया। इसी दौरान आॅटो क्रमांक टी 2743 में बैठा हेल्पर प्रार्थी का बैग व मोबाइल छीन लिया था।
दुर्ग सीएसपी वैभव बैंकर ने बताया कि प्रार्थी के बताए अनुसार आटो नंबर के आधार पर ऑटो मालिक का आरटीओ कार्यालय से पता करने पर सुर्य प्रकाश निवासी बेरला जिले बेमेतरा का होना पाया। सीएसपी ने बताया कि बेमेतरा पुलिस से संपर्क किया। पता चला कि गाड़ी वर्ष 2016 में दुर्ग मोटर्स से एक्सचेंज कर दूसरी गाड़ी ली गयी थी। सिविल टीम ने पता करने पर दुर्ग मोटर्स का कार्यालय चार-पांच वर्ष पहले बंद होना पाया गया। आसपास संपर्क करने से पता चला कि उसकी दूसरी ब्रांच जीके इलेक्ट्रीक राजेन्द्र पार्क चौक दुर्ग में है। वहां जाकर पता करने पर ब्रांच बंद होने से पुराना रिकार्ड का होना नहीं पाया गया।
पद्मनाभपुर थाना प्रभारी राजीव तिवारी ने बताया कि एक टीम सीसीटीवी फुटेज में लगी थी, उसमें भी फुटेज स्पष्ट नहीं आने से कार्य को आगे बढ़ाने के लिये टीम को मैन्यूअली काम पर लगाया। सिविल टीम ने दुर्ग भिलाई के लगभग पांच सौ से ज्यादा आटो की तस्दीकी की। खुर्सीपार होण्डा शोरूम के पीछे आटो संदिग्ध हालत में खड़ी मिली, जिसे टीम द्वारा दूर से ही वॉच किया जा रहा था। ड्रायवर के आने पर पुलिस टीम मुसाफिर बनकर उसके पास पहुंची और पकड़ ली। पूछताछ करने पर लूट करना स्वीकार किया।
पकड़े गए आरोपियों के नाम
आरोपी का जैकी सिंह(30 वर्ष) अर्जुन नगर ,मुबारक हुसैन (34 वर्ष) निवासी बसंत टाकीज के पीछे कैम्प 1,हरदीप सिंह उर्फ बंटी(33 वर्ष) कोहका व डोमनिक फ्रांसिक(28वर्ष) निवासी केम्प 1 शामिल है। भिलाई थाना छावनी


