सीजी न्यूज आनलाईन डेस्क, 3 मार्च। धर्मांतरण की खबर लगने पर रायपुर नाका स्थित चर्च के पास कुछ बजरंगी पहुंचे और वहां जमकर हंगामा हुआ। बजरंगियों का आरोप है कि चर्च में धर्मांतरण किया जा रहा था जब वो विरोध के लिए पुलिस को खबर कर पहुंचे तो उन पर पथराव किया गया। पत्थर और डंडे से मारपीट में लगभग डेढ़ दर्जन को चोट आई है।
संघ के महेश यादव ने CGNewsonline को बताया कि आज सुबह साढ़े 10 बजे रायपुर नाका दुर्ग स्थित चर्च में धर्मांतरण सभा होने की सूचना पर विश्व हिंदू परिषद के नगर अध्यक्ष सुनील वैष्णव, बजरंग दल जिला संयोजक सौरभ देवांगन, नगर अध्यक्ष नरसिंह सिन्हा सहित अन्य कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और पुलिस को बुलवा कर धर्मांतरण का विरोध जताया। इसी दौरान चर्च में मौजूद लोगों ने पत्थर फेंकना शुरू कर दिया। कुछ लोग डंडा लेकर मारपीट करने लगे। पुलिस को भी अंदर घुसने नहीं दिया। विश्व हिंदू परिषद के नगर अध्यक्ष सुनील वैष्णव, बजरंग दल जिला संयोजक सौरभ देवांगन, नगर अध्यक्ष नरसिंह सिन्हा सहित लगभग डेढ़ दर्जन लोगों को चोट आई है। घायल सभी लोग पद्मनाभपुर थाना पहुंचे और मारपीट करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाने का प्रयास कर रहे हैं। 3 बजे पुलिस ने जानकारी दी है कि घायल लोगों का मुलाहिजा हो रहा है फिर एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच की जाएगी।

