दुर्ग बिग ब्रेकिंग : होटल शीला में लगी भीषण आग, 3:30 घंटे से पुलिस एवं अग्निशमन सेवा का आग बुझाने प्रयास जारी

दुर्ग बिग ब्रेकिंग : होटल शीला में लगी भीषण आग, 3:30 घंटे से पुलिस एवं अग्निशमन सेवा का आग बुझाने प्रयास जारी


दुर्ग बिग ब्रेकिंग : होटल शीला में लगी भीषण आग, 3:30 घंटे से पुलिस एवं अग्निशमन सेवा का आग बुझाने प्रयास जारी

दुर्ग 25 अक्टूबर । इंदिरा मार्केट दुर्ग स्थित होटल शीला में दरमियानी रात लगी आग पूरे होटल में फैल गई है। पुलिस प्रशासन एवं फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आग पर काबू पाने के लिए मौके पर मौजूद है । सुबह 5:30 बजे तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका है। आग को नियंत्रित करने के प्रयास जारी है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात कविलाश टंडन ने बताया कि इंदिरा मार्केट दुर्ग स्थित होटल शीला में रात करीबन 2:00 बजे से आग लगी हुई है। इसकी सूचना मिलते ही यातायात पुलिस एवं पुलिस नियंत्रण कक्ष स्थित अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा की टीम स्थल पर तत्काल पहुंच गई। इसके पश्चात आगजनी को नियंत्रित करने के लिए लगातार अग्निशमन सेवा के दमकल वाहनों के द्वारा पानी की बौछार की जा रही है । परंतु करीबन 3:30 घंटे बीत जाने के बाद भी आग को नियंत्रित नहीं किया जा सका है ।

होटल शीला में पिछले हिस्से से लगी आग लगभग पूरे होटल में फैल चुकी है। पुलिस एवं अग्निशमन कर्मियों को आग को नियंत्रित करने के लिए जगह नहीं मिल पा रही है । जिसके कारण आग को बुझाने के लिए घंटों मशक्कत के बाद भी आग पर को नियंत्रित नहीं किया जा सका है। होटल शीला में रहने एवं भोजन दोनों ही की व्यवस्था है। इस आगजनी की घटना में अभी तक किसी भी जनहानि का समाचार प्राप्त नहीं हुआ है । अभी भी फायर कर्मी के द्वारा आग को बुझाने का प्रयास किया जा रहा है। मौके पर अंडा थाना प्रभारी श्रीमती श्रुति सिंह भी मौजूद हैं।