पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश कलमाड़ी का 81 साल की उम्र में निधन

पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश कलमाड़ी का 81 साल की उम्र में निधन


सीजी न्यूज ऑनलाइन 06 जनवरी 2026। पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के सीनियर नेता सुरेश कलमाड़ी का मंगलवार तड़के 81 वर्ष की उम्र में निधन हो गया. वह लंबे समय से बीमार थे.

भारतीय ओलंपिक संघ के पूर्व अध्यक्ष सुरेश कलमाड़ी का पुणे के एक अस्पताल में इलाज चल रहा था.

सुरेश कलमाड़ी पुणे से सांसद रह चुके थे और रेल राज्य मंत्री भी रहे थे.

आधिकारिक प्रेस रिलीज़ में कहा गया, “पुणे से पूर्व सांसद, पूर्व केंद्रीय रेल राज्य मंत्री और भारतीय ओलंपिक संघ के पूर्व अध्यक्ष सुरेश कलमाड़ी का मंगलवार 6 जनवरी को सुबह 3.30 बजे पुणे में निधन हो गया.