PM मोदी और ऑपरेशन सिंदूर के खिलाफ अभद्र टिप्पणी पूर्व विधायक गिरफ्तार

PM मोदी और ऑपरेशन सिंदूर के खिलाफ अभद्र टिप्पणी पूर्व विधायक गिरफ्तार


🛑 सोशल मीडिया पर कांग्रेस नेता लगातार कर रहे थे अश्लील कमेंट्स टिप्पणी

सीजी न्यूज ऑनलाइन 04 जून। सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ विवादित पोस्ट करने के कारण कांग्रेस नेता एवं पूर्व विधायक अरुण तिवारी को रतनपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी से पहले इस प्रकरण की प्राथमिक जांच सिविल लाइन थाना द्वारा की गई थी, जहां तिवारी के विरुद्ध सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ‘ऑपरेशन सिंदूर‘ को लेकर की आपत्तिजनक टिप्पणी की गई थी। इस संबंध में पन्ना नगर निवासी रंजीत यादव ने सिविल लाइन थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अरुण तिवारी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296 और 352 के तहत एफआईआर दर्ज की है और मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

पूर्व विधायक अरुण तिवारी ने अपने फेसबुक अकाउंट से एक पोस्ट साझा की, जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी और केंद्र सरकार द्वारा हाल ही में चलाए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया।
इस पोस्ट को लेकर राजनीतिक और सामाजिक संगठनों ने विरोध दर्ज कराया और तिवारी के खिलाफ सिविल लाइन थाने में लिखित शिकायत दी गई।

सिविल लाइन थाना पुलिस ने शिकायत पर आईटी एक्ट और भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिक जांच प्रारंभ की।

रतनपुर पुलिस ने फार्महाउस से किया गिरफ्तार

जांच में आरोप प्रथम दृष्टया सत्य प्रतीत होते ही बुधवार को दोपहर करीब 1:30 बजे, रतनपुर पुलिस ने पूर्व विधायक के फार्महाउस (रतनपुर क्षेत्र) में दबिश दी और उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
रतनपुर थाना प्रभारी नरेश चौहान ने बताया कि सिविल लाइन थाना से गिरफ्तारी के लिए टीम भेजी गई थी । आरोपी को उनके रतनपुर स्थित निवास से हिरासत में लिया गया और कानूनी प्रक्रिया पूरी कर सिविल लाइन थाने को सौंपा गया है।