पूर्व गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू की पत्नी का निधन, अंतिम संस्कार आज दोपहर को गृह ग्राम में

पूर्व गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू की पत्नी का निधन, अंतिम संस्कार आज दोपहर को गृह ग्राम में


सीजी न्यूज ऑनलाइन, 9 सितंबर। प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू की धर्मपत्नी (72 वर्षीया) श्रीमती कमला देवी साहू का रायपुर स्थित एक निजी हॉस्पिटल में उपचार के दौरान देर रात 12:00 बजे निधन हो गया। उनका पार्थिव शरीर (सोमवार) सुबह गृहगांव पाऊवारा (दुर्ग-जिले) में ले जाया जाएगा, जहाँ दोपहर 2:00 बजे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।