बुरे फंसे पूर्व GST commissioner, नामचीन ज्वेलर्स से खरीदी सोने की पांच चेन

बुरे फंसे पूर्व GST commissioner, नामचीन ज्वेलर्स से खरीदी सोने की पांच चेन


🛑खाते में नहीं निकला पैसा, FIR दर्ज

सीजी न्यूज ऑनलाइन 18 दिसंबर। जीएसटी के बड़े अधिकारी पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज हुआ है। आगरा में तैनात रहे पूर्व GST commissioner और उनके बेटे के खिलाफ शहर के नामचीन ज्वेलर्स ने थाना हरीपर्वत में रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि अधिकारी के बेटे ने सोने की पांच चेन खरीदीं और बदले में चेक दिया। खाते में रकम न होने पर चेक बाउंस हो गया। एपी ज्वैलर्स के योगेश अग्रवाल ने हरीपर्वत थाने में पूर्व जीएसटी कमिश्नर कुमोद माथुर और उनके बेटे अभिषेक माथुर के विरुद्ध धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि सर्राफ के परिचित ब्रजमोहन तापड़िया के माध्यम से पूर्व जीएसटी कमिश्नर ने उनसे संपर्क किया।

थाना हरीपर्वत क्षेत्र में एक ज्वेलर्स से पूर्व जीएसटी अधिकारी के बेटे ने करीब 19 लाख रुपये की ज्वेलरी ले ली। भुगतान के लिए चेक थमा दिया, जो नो सर्च अकाउंट लिखकर वापस आ गया। भुगतान न होने पर ज्वेलर्स ने भुगतान की मांग की। पूर्व जीएसटी अधिकारी और उसका बेटा टालमटोल करता रहा। बाद में पीड़ित ज्वेलर्स योगेश कुमार अग्रवाल ने हरीपर्वत थाने में न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी नई दिल्ली निवासी पूर्व जीएसटी कमिश्नर कुमोद माथुर और उनके बेटे अभिषेक माथुर के खिलाफ ठगी व जालसाजी की में मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़ित योगेश कुमार अग्रवाल ने पुलिस को बताया वह नेहरू नगर, हरीपर्वत स्थित एपी ज्वेलर्स शोरूम के संचालक हैं।

पीड़ित ने बताया 19 नवंबर को कुमोद माथुर ने उनके एक परिचित के माध्यम से संपर्क किया। कहा कि उनका बेटा आभूषण खरीदने शोरूम आएगा। पुराने परिचय और भरोसे के चलते उन्होंने सहमति दे दी। 20 नवंबर की शाम अभिषेक माथुर शोरूम पहुंचा और 154 ग्राम वजन की सोने की पांच चेन पसंद कीं। इनकी कुल कीमत करीब 18.94 लाख रुपये थी। भुगतान के लिए पंजाब नेशनल बैंक का एक चेक दिया गया और तय तारीख पर जमा करने को कहा। चेक जब बैंक में लगाया गया, तो वह नो सर्च अकाउंट लिखकर वापस आ गया। इसके बाद आरोपियों ने टालमटोल शुरू कर दी। भुगतान का झांसा देते रहे। आरोप है कि मामले को उलझाने के लिए एक फर्जी बैंक जमा पर्ची भेजी गई, जो जांच में पूरी तरह फर्जी निकली। पूरी घटना शोरूम के सीसीटीवी में कैद है। पीड़ित ने चेक, फर्जी बैंक स्लिप, इनवॉइस और मोबाइल चैट पुलिस को सौंप दी हैं। पुलिस सोने के आभूषणों की बरामदगी के प्रयास कर रही है।