भिलाई इस्पात संयंत्र के पूर्व अधिशासी निदेशक बी एम के बाजपेयी का निधन

भिलाई इस्पात संयंत्र के पूर्व अधिशासी निदेशक बी एम के बाजपेयी का निधन


भिलाईनगर, 18 फरवरी 2026। भिलाई इस्पात संयंत्र के पूर्व अधिशासी निदेशक बी एम के बाजपेयी जी का आज रात 8:45 बजे के करीब निधन हो गया है। वे करीब 83 वर्ष के थे। आज रात को उन्हें बेहोशी की अवस्था में सेक्टर 9 अस्पताल ले जाया गया था जहां जांच के पश्चात डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया उनके पार्थिव शरीर को सतना अस्पताल के शवगृह में रखा गया है।

उनका निधन संपूर्ण भिलाई बिरादरी के लिए यह अपूर्णीय क्षति है। ईश्वर उनकी आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें। हमारे साथ और पूरी भिलाई को इस असीम शोक को सहने की शक्ति प्रदान करें ! ओम शांति