हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग द्वारा पीएचडी एडमिशन हेतु नेट/सेट/जेआरएफ/सीएसआईआर/यूजीसी परीक्षा उत्तीर्ण एवं नियमित प्राध्यापकों से 25 जुलाई तक करें आवेदन

<em>हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग द्वारा पीएचडी एडमिशन हेतु नेट/सेट/जेआरएफ/सीएसआईआर/यूजीसी परीक्षा उत्तीर्ण एवं नियमित प्राध्यापकों से 25 जुलाई तक करें आवेदन</em>


दुर्ग 4 जुलाई । हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग द्वारा द्वारा पीएचडी एडमीषन हेतु नेट/सेट/जेआरएफ/सीएसआईआर/यूजीसी परीक्षा उत्तीणZ एवं नियमित प्राध्यापकों से 25 जुलाई तक आवेदन पत्र आमंत्रित किये गये है। यह जानकारी देते हुए विश्वविद्यालय के पीएचडी सेल प्रभारी एवं अधिष्ठाता छात्र कल्याण, डाॅ. प्रशांत श्रीवास्तव ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर की नेट/सेट/जेआरएफ/सीएसआईआर/यूजीसी परीक्षा उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं ने विश्वविद्यालय की कुलपति, डाॅ. अरूणा पल्टा से मिलकर यह निवेदन किया था कि उनके द्वारा उत्तीर्ण की गई राष्ट्रीय स्तर की नेट/सेट/जेआरएफ/सीएसआईआर/यूजीसी परीक्षा की निर्धारित समय अवधि 2023 दिसंबर तक समाप्त होने वाली है इस अवधि के पश्चात् इन आवेदकों को स्कॉलरशिप की पात्रता नहीं होगी। इस बात पर तत्काल संज्ञान लेते हुए कुलपति, डाॅ. अरूणा पल्टा ने अधिकारियों की बैठक में विचार विमर्श के बाद यह निर्णय लिया कि नेट/सेट/जेआरएफ/सीएसआईआर/यूजीसी परीक्षा उत्तीर्ण उम्मीद्वारों से 25 जुलाई 2023 तक पीएचडी में प्रवेश हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित कराये जाये यह आवेदन पत्र तथा नेट/सेट परीक्षा उत्तीर्ण करने संबंधी प्रमाण पत्र सहित संबंधित छात्र-छात्राएं स्वयं आकर विश्वविद्यालय के पीएचडी सेल में जमा करेंगे। शासकीय महाविद्यालयों के नियमित सहायक प्राध्यापकों का आवेदन तभी स्वीकार होगा जब उन्हें उच्च शिक्षा विभाग, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा पीएचडी करने हेतु अनापत्ति प्रमाण पत्र प्राप्त हो। इसी प्रकार निजी महाविद्यालयों के धारा 28 के अंतर्गत कार्यरत सहायक प्राध्यापकों को अपने महाविद्यालय प्रबंधन से लिखित अनापत्ति प्रमाणपत्र तथा धारा 28 में चयन का प्रमाणपत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा।