शराब के लिए रूपये न देने पर चाकू ले पूरे परिवार को दौडा़या, मामला खुर्सीपार थाना का

शराब के लिए रूपये न देने पर चाकू ले पूरे परिवार को दौडा़या, मामला खुर्सीपार थाना का


शराब के लिए रूपये न देने पर चाकू ले पूरे परिवार को दौडा़या, मामला खुर्सीपार थाना का

भिलाई नगर, 29 नवंबर। बीती रात शराब के लिए रूपये की मांग करते हुए छोटे भाईयों और उनकी पत्नी से गाली गलौज करते हुए न सिर्फ मारपीट की बल्कि चाकू लेकर जान से मारने दौड़ा। भाई जैसे तैसे अपनी जान बचाने हुए रात को थाना पहुँचे और रिपोर्ट दर्ज करवायी है। 

खुर्सीपार पुलिस ने बताया कि जगन्नाथ किराना स्टोर्स के बाजू दुर्गा मंदिर रोड प्रियर्दशनी मार्केट जोन 3 निवासी 35 वर्षीय अभिमन्यु साहू होटल चलाता है। कल रात वह घर में था उसका बड़ा भाई प्रभाकर साहू आया और शराब पीने के लिये घर के लोगो से पैसा मांगते हुए उन्हें परेशान करने लगा। अभी रूपये नहीं हैं, कहने पर प्रभाकर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट करने लगा। जब घर में मौजूद पूना साहू, बसंती साहू तथा बड़ा भाई जगन्नाथ बीच बचाव करने लगे तो प्रभाकर ने जगन्नाथ को भी पीट दिया और चाकू निकाल अभिमन्यू की ओर दौडा़ तब अभिमन्यू घर से भाग थाना पहुंचा और रिपोर्ट दर्ज करवायी है। खुर्सीपार पुलिस ने प्रभाकर के खिलाफ धारा 294, 323, 327, 506 तथा आर्म्स एक्ट 25-27 के तहत अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है।