दुर्ग 26 जनवरी 2026। कसारडीह दुर्ग के युवक ऋषि निर्मलकर की मौत के बाद पीएम रिपोर्ट के आधार पर सिटी कोतवाली पुलिस दुर्ग के द्वारा कल रात को हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। इस मामले में आरोपियों के नाम पुलिस के द्वारा उजागर नहीं किए गए हैं।
सिटी कोतवाली पुलिस दुर्ग ने बताया कि मामला 20 जनवरी का है। मृतक ऋषि निर्मलकर को उसके दोस्त दोपहर 2:00 से 3:00 बजे 20 जनवरी को अपने साथ लेकर गए थे। इंदिरा मार्केट दुर्ग पहुंचने पर तीन युवकों के द्वारा ऋषि के साथ मारपीट की गई और वहां से फरार हो गए थे। घटना के बाद ऋषि घर पहुंचा था। मामला पूरा रूपों के लेनदेन का था। दो दिनों के बाद ऋषि की तबियत बिगड़ गई थी तब परिजनों के द्वारा उसे भिलाई स्थित एक निजी अस्पताल में 22 जनवरी की रात्रि दाखिल कराया गया। जहां कुछ घंटे के पश्चात इलाज के दौरान ऋषि ने दम तोड़ दिया।
नगर पुलिस अधीक्षक दुर्ग हर्षित मेहर ने इस मामले के संबंध में बताया कि पुलिस को युवक के मौत की सूचना मिलते ही जांच शुरू कर दी गई। सबसे पहले मृतक का पीएम कराया गया कल पीएम रिपोर्ट आने के बाद पीएम रिपोर्ट के आधार पर कल रात को सिटी कोतवाली थाना दुर्ग में अपराध क्रमांक 0048/26 धारा 103-BNS, 3(5)-BNS अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है। उन्होंने आश्वस्त किया कि शीघ्र ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।

