खाद्य एवं औषधि प्रशासन दुर्ग की कार्यवाही पर एक फार्मास्यूटिकल कंपनी का लाइसेंस निरस्त, दूसरे का सस्पेंड

खाद्य एवं औषधि प्रशासन दुर्ग की कार्यवाही पर एक फार्मास्यूटिकल कंपनी का लाइसेंस निरस्त, दूसरे का सस्पेंड


दुर्ग, 07 मार्च । खाद्य एवं औषधि प्रशासन दुर्ग द्वारा संकलित नमूने की जांच के पश्चात अवमानक पाए गए। इस पर कार्यवाही करते हुए स्विस गार्नियर जिनेक्सिया प्रा. लि., सिक्किम का लाइसेंस 15 दिन के लिए सस्पेंड एवं गरिमा हेल्थ केयर प्रा. लि., इंदौर का लाइसेंस निरस्त किया गया है।

खाद्य एवं औषधि प्रशासन, दुर्ग द्वारा औषधियां की गुणवत्ता नियंत्रण / पर्यवेक्षण हेतु जिले में स्थिति औषधि प्रतिष्ठानों से नियमित रूप से औषधियो के नमूने औषधि निरीक्षकों द्वारा संकलित किए जाते हैं। इसी अनुक्रम में ग्लूकोरिल (एसीटिल-शिस्टीन) का नमूना औषधि निरीक्षक बृजराज सिंह द्वारा संकलित किया गया था। औषधि ग्लूकोरिल के नमूने को राज्य औषधि परीक्षण प्रयोगशाला, रायपुर द्वारा अवमानक स्तर का घोषित किया गया था। औषधि ग्लूकोरिल का विनिर्माण स्विस गार्नियर जिनेक्सिया प्रा. लि., सिक्किम द्वारा तथा विपणन – ग्लेनमार्क फार्मास्यूटिकल्स, मुंबई द्वारा किया गया है । प्रकरण में अग्रतर कार्यवाही करते हुए सिक्किम के अनुज्ञापन प्राधिकारी द्वारा प्राधिकारी विनिर्माण लाइसेंस को 15 दिवस के लिए निलंबित किया गया है।
इसी प्रकार औषधि हाइड्रोजन परॉक्साइड का नमूना औषधि निरीक्षक आस्था वर्मा द्वारा संकलित कर कर राज्य औषधि परीक्षण प्रयोगशाला, रायपुर प्रेषित किया गया था। औषधि परीक्षण प्रयोगशाला, रायपुर द्वारा औषधि हाइड्रोजन परॉक्साईड को अवमानक तथा मिथ्याछाप घोषित किया गया था। औषधि का विनिर्माण गरिमा हेल्थ केयर प्रा. लि., इंदौर द्वारा किया गया है। अवमानक औषधि के प्रकरण में राज्य अनुज्ञापन प्राधिकारी, मध्यप्रदेश द्वारा प्रकरण में सुनवाई कर औषधि हाईड्रोजन परॉक्साईड के निनिर्माण अनुज्ञाप्ति को तत्काल प्रभाव से निरस्त किया गया है।
अवमानक औषधि हाइड्रोजन पेरॉक्साईड के प्रकरण में विनिर्माता गरिमा हेल्थ केयर प्रा. लि. इंदौर तथा अन्य विरुद्ध परिवाद (चालान) मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी (CJM) दुर्ग के न्यायालय में भी निरीक्षक द्वारा प्रस्तुत किया गया है। गरिमा हेल्थकेयर प्रा. लि. इंदौर की हाइड्रोजन परॉक्साईड का नमूना पूर्व पूर्व में भी अवमानक घोषित किया जा चुका है। जिसका प्रकरण भी CJM न्यायालय दुर्ग में प्रस्तुत किया गया है