दुर्ग 12 सितंबर। कल रात से जिले में हो रही अच्छी वर्षा के कारण शिवनाथ नदी दुर्ग में एक बार फिर बाढ़ के हालात बन गए हैं । मोगरा, सूखानाला, घुमरिया जलाशयों से शाम 5:00 बजे तक 42000 क्यूसेक पानी छोड़े जाने के कारण शिवनाथ नदी का जलस्तर बढ़ रहा है। महमरा एनीकट में पानी 3 फीट ऊपर से बह रहा है। केचमेंट एरिया से भी पानी की आवक बनी हुई है ।
कल रात से हो रही अच्छी बारिश के कारण एक बार फिर शिवनाथ नदी दुर्ग में बाढ़ के हालात बन गए हैं । केचमेंट एरिया से भी पानी की आवक बनी हुई है। जल संसाधन विभाग के अधीक्षण यंत्री सुरेश पांडे ने बताया कि 3 जलाशयों में मोगरा जलाशय से 29500 घुमरिया जलाशय से 3600 एवं सूखा नाला जलाशय से 8400 क्यूसेक पानी लगातार छोड़ा रहा जा रहा है। जिसके कारण शिवनाथ नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने बताया कि स्थिति यह है कि फिलहाल महमरा एनीकट से 3 फीट ऊपर पानी बह रहा है। नदी का जलस्तर रात में बढ़ने की संभावना है। यदि रात में वर्षा होती है तो स्थिति खतरनाक हो सकती है। नदी किनारे बसे गांव में पुनः बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है।
शिवनाथ नदी में बने बाढ़ के हालात, महमरा एनीकट से 3 फीट ऊपर बह रहा पानी, 3 जलाशयों से छोड़ा जा रहा 42 हजार क्यूसेक पानी

