भिलाईनगर, 15 अगस्त 2026। ग्राम नारधा स्थित नारधेश्वर गौधाम में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण एवं विशेष पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों, ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों एवं गौसेवकों ने सहभागिता की।
कार्यक्रम की शुरुआत गौ पूजन के साथ हुई। इसके पश्चात अतिथियों की उपस्थिति में ध्वजारोहण किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में अतिरिक्त उप संचालक कुम्हारी डॉ. जे.के. सिंह, चैन सिंह, नरेंद्र कुमार देवांगन एवं ग्राम नारधा के सरपंच रानू वर्मा उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्राम पंचायत के पंच एवं ग्रामीण भी शामिल हुए।
ध्वजारोहण के बाद सभी अतिथियों को रुखड़नाथ धाम में विशेष पूजन में सम्मिलित कराया गया। इस दौरान गौसेवा, धार्मिक आस्था और सामाजिक सहभागिता का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में ग्राम पंचायत के पंच टिकेश पाल, राजेश, टिकेश्वर, चमन, सोमनाथ, रुद्र, अनुज, मंजीत, टिंकू, नंदेश्वर, मोहित, चिंताराम पाल, जितेंद्र, पप्पू, सुरेश, हेमलाल एवं पंचराम सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
नारधेश्वर गौधाम के चिकित्सक सुरेश साहू द्वारा अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान किया गया। कार्यक्रम का आयोजन गौधाम की संचालक संस्था सर्वोदय मंदिर फाउंडेशन के निदेशक प्रशांत मिश्रा के नेतृत्व में किया गया।
कार्यक्रम की व्यवस्थाओं में भिलाई गौ सेवा रेस्क्यू टीम के प्रमुख वेदांत मिश्रा, अक्षय पुरी, आयुष पुरी एवं अंकित राजपूत ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में राष्ट्रभक्ति के साथ गौसेवा एवं धार्मिक परंपराओं का सुंदर समागम देखने को मिला।

