सराफा व्यवसाई पर दागी गई पांच से छह गोलियां, एक आरोपी की हुई पहचान, प्रयुक्त बाइक रायपुर से जप्त, व्यवसाई पर गोली दागते हुए देखिए घटना का वीडियो
शीघ्र पकड़े जाएंगे आरोपी – डॉक्टर पल्लव
दुर्ग 20 अक्टूबर । अमलेश्वर थाना क्षेत्र के अंतर्गत दिनदहाड़े समृद्धि ज्वेलर्स के मालिक गोली मारकर हत्या की गई हत्या के बाद आरोपी सोने के जेवर लूट कर फरार हो गए। बाइक को रायपुर से जप्त किया गया है सीसीटीवी फुटेज के आधार पर एक लुटेरे की पहचान की गई है पुलिस अधीक्षक दुर्ग अभिषेक पल्लव के द्वारा आरोपी के शीघ्र पकड़े जाने की संभावनाएं व्यक्त की गई है ।
पुलिस अधीक्षक दुर्ग डॉक्टर अभिषेक पल्लव ने बताया कि आज दोपहर को करीबन 1:30 बजे समृद्धि ज्वेलर्स के मालिक सुरेंद्र सोनी दुकान पर अकेले थे इसी दौरान दो आरोपियों ने दुकान के अंदर बलात प्रवेश किया उसके बाद समृद्धि ज्वेलर्स के मालिक सुरेंद्र सोनी के ऊपर पांच से छह राउंड गोलियां दागी । घटना को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने दुकान से सोने के जेवर लूटकर एक बाइक में फरार हुए थे । इधर घटना के बाद समृद्धि ज्वेलर्स के मालिक सुरेंद्र सोनी को उनके पुत्र के द्वारा रायपुर मेडिकल कॉलेज राज के लिए ले जाया गया। परंतु डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया ।

तीन आरोपी ने दिया घटना को अंजाम
घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों की संख्या तीन थी जिसमें से दो आरोपी दुकान के अंदर ग्राहक बनकर पहुंचे थे काफी देर तक दोनों ही आरोपियों के द्वारा दुकान मालिक सुरेंद्र सोनी को सोने के जेवर दिखाने के लिए कहां गया जिस पर काफी देर तक सुरेंद्र सोनी के द्वारा दोनों ही आरोपियों को जेवर दिखाए गए आभूषणों को पहन कर भी एक आरोपी देखता रहा और काफी संख्या में आभूषण दिखाए जाने के बाद अचानक एक आरोपी ने सुरेंद्र सोनी के बाल खींचकर काउंटर पटक दिया और दूसरे ने गोलियां दागना शुरू कर दी। उसके बाद दूसरे आरोपी ने भी सुरेंद्र सोनी पर गोलियां चलाई इसके बाद दोनों ही आरोपी जितना संभव हो उतने गहनों को झोले में भर कर फरार हो गए जबकि तीसरा आरोपी दुकान के बाहर निगरानी कर रहा था।
5 से 6 ग्राउंड दागी गई गोलियां
ग्राहक बनकर दुकान में प्रवेश करने वाले दोनों ही लुटेरों के द्वारा सुरेंद्र सोनी के ऊपर पांच से छह राउंड गोलियां दागी गई है पुलिस अधीक्षक डॉ अभिषेक पल्लव ने बताया कि पिस्टल से एक के बाद एक दोनों ही आरोपी के द्वारा गोलियां दागी गई। इसके बाद आरोपी गहने समेट कर फरार हो गए। पूरा घटनाक्रम दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है।

रायपुर से जप्त की गई बाइक
डॉक्टर पल्लव ने बताया कि घटना को अंजाम देने के बाद जिस आरोपी बाइक से फरार हुए उस बाइक को रायपुर से पुलिस के द्वारा जप्त कर लिया गया है। बाइक क्रमांक जे एच 12 एन 2701 झारखंड राज्य की है पुलिस के द्वारा भी इस घटना को अंजाम देने में बाहरी गैंग का हाथ होने की संभावना व्यक्त की गई है।

एक आरोपी की पहचान
डॉ अभिषेक पल्लव ने बताया कि घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों में से एक आरोपी की पहचान सीसीटीवी फुटेज से कर दी गई है आरोपियों को पकड़ने के लिए सभी तोड़ना को में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है उन्होंने बताया कि एक आरोपी की पहचान कर ली गई है शीघ्र ही आरोपी पकड़े लिए जाएंगे।

