जिले में पांच तहसीलदार के तबादले, प्रेरणा सिंह को दुर्ग, टिकेश्वर को भिलाई 3 भेजा गया, पढ़ें पूरी सूची

जिले में पांच तहसीलदार के तबादले, प्रेरणा सिंह को दुर्ग, टिकेश्वर को भिलाई 3 भेजा गया, पढ़ें पूरी सूची


दुर्ग 14 अक्टूबर । दुर्ग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है । जिले में 5 तहसीलदारों का तबादला किया गया है । अतिरिक्त तहसीलदार दुर्ग श्रीमती प्रेरणा सिंह अब दुर्ग की तहसीलदार होंगी। जबकि तहसीलदार डिकेश्वर साहू को तहसीलदार भिलाई 3 में स्थानांतरित किया गया है ।


छ.ग. शासन, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के आदेशानुसार तहसीलदारों का स्थानांतरण कर दुर्ग जिले में पदस्थ किये जाने के फलस्वरूप सुश्री ख्याति नेताम, तहसीलदार द्वारा 10 अक्टूबर को अपनी उपस्थिति जिला दुर्ग में प्रस्तुत किये जाने के पश्चात दुर्ग पूर्व में जारी तहसीलदार के पदस्थापना आदेश को आंशिक रूप से संशोधित करते आदेश जारी किया जाता है ।
प्रकाश सोनी, तहसीलदार दुर्ग से तहसीलदार पाटन, श्रीमती प्रेरणा सिंह अतिरिक्त तहसीलदार दुर्ग से तहसीलदार दुर्ग, चन्द्रशेखर मंडई, तहसीलदार भिलाई 3 से अतिरिक्त तहसीलदार दुर्ग, डिकेश्वर साहू, तहसीलदार पाटन से तहसीलदार भिलाई 3,सुश्री ख्याति नेताम तहसीलदार दुर्ग से तहसीलदार धमधा में पदस्थ की गई। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।