फिर से होगी पांच अहातों की नीलामी, इस तिथि को लॉटरी के माध्यम से ठेका होगा तय

फिर से होगी पांच अहातों की नीलामी, इस तिथि को लॉटरी के माध्यम से ठेका होगा तय


सीजी न्यूज ऑनलाइन डेस्क 22 मई । जिले की पांच शराब दुकानों में अहाता को लेकर नए सिरे से नीलामी की प्रक्रिया की जा रही है। इसके लिए आबकारी विभाग विज्ञप्ति जारी कर भाव पत्र मंगा रहा है। 27 मई को लाटरी के माध्यम से इसका ठेका तय किया जाएगा। उधर जिन दुकानों में अहाता का ठेका हो चुका है, वहां ठेकेदारों ने अपना काम भी शुरू कर दिया है।

जिले की सभी 16 शराब दुकानों में अहाता के लिए पिछले दिनों लाटरी निकाली गई थी। तब तीन दुकानों के लिए तो आवेदन आए ही नहीं थे। दो दुकानों के ठेकेदार ने तय राशि जमा करने से पहले ही ठेका सरेंडर कर दिया। अब इन्हीं पाच अहातों का नए सिरे से ठेका किया जाना है। इसमें बागनदी की देसी-विदेशी, छुरिया की कंपोजिट व शहर में मोहारा बायपास रोड वाली देसी-विदेशी शराब दुकान का अहाता शामिल है।

0 ठेका 10 माह के लिए

आबकारी का हिसाब वित्तीय वर्ष यानी अप्रैल से मई तक वाला होता है। लोकसभा चुनाव के कारण अहातों का ठेका एक माह आगे बढ़ गया। यानी 11 माह का ही ठेका हुआ है। अब जो शेष पांच दुकानों के लिए लाटरी से ठेका होगा, वह जून से मार्च यानी 10 माह का रहेगा। इस कारण शासन द्वारा तय की गई रिजर्व प्राइस पहले से कम होगी।


0 प्रक्रिया जारी

यदुनंदन राठौर, सहायक आयुक्त, आबकारी ने बताया कि जिले के शेष पांच अहातों के लिए नीलामी की प्रक्रिया जारी है। 27 मई को लाटरी के माध्यम से ठेका होगा। यह 10 माह का ही होगा। जिन्होंने लाइसेंस फीस जमा कर दी है, उन्होंने अहाता का संचालन भी शुरू कर दिया है।