मछली पकड़ने गए मछुआरे की खारून नदी में डूबने से मौत, एसडीआरएफ दुर्ग की टीम में 8 घंटे परिश्रम के बाद निकाला शव को

दुर्ग 13 जुलाई । अमलेश्वर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम जमराव  सतपाखर घाट खारून नदी में आज सुबह 7:30 बजे डूबने से मछुआरे की की मौत हो गई। एसडीआरएफ की टीम ने युवक के शव को घटनास्थल से दो-तीन किलोमीटर की दूरी पर करीब 8 घंटे तक किए गए प्रयास के बाद नदी से बाहर निकाला। 

अमलेश्वर पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सुबह 7:30 बजे के करीब ग्राम जमराव सतपाखर घाट खारून नदी में मकवाना कमलेश निषाद पिता गणेश निषाद 28 वर्ष निवासी ग्राम जमराव मछली पकड़ने पहुंचा हुआ था । इसी दौरान एनिकट से फ़िसलने से कमलेश निषाद नदी के तेज बहाव में बह गया और डूबने से उसकी मौत हो गई ।

घटना की सूचना अमलेश्वर पुलिस को प्राप्त होने पर पुलिस द्वारा तत्काल इसकी सूचना एसडीआरएफ दुर्ग को दी गई। एसडीआरएफ दुर्ग की टीम 2 बोट के साथ की गोताखोरों की टीम को लेकर स्थल पर पहुंची । उफ़नते नदी पर तेज बहाव के मध्य में शव को खोजने के लिए गहन  सर्चिंग अभियान शुरू किया गया। शाम 5:00 बजे के करीब घटनास्थल से लगभग 3 किलोमीटर दूर शव बरामद किया गया। शव को अमलेश्वर पुलिस के सुपुर्द किया गया। अमलेश्वर पुलिस ने बताया कि मृतक युवक का विवाह एक से डेढ़ वर्ष पूर्व ही हुआ था । पुलिस के द्वारा मर्ग कायम कर विवेचना में लिया गया है।