लूडो खेल रहे युवक पर चली गोली, मिस फायर होने पर चाकू से हमला कर भागे आरोपी
रायपुर, 18 सितंबर। रायपुर में लूडो खेलने के दौरान चाकूबाजी और फायरिंग की वारदात में वीरेंद्र रात्रे नाम के एक युवक को सर और पेट प्राणघातक चोट आई है। फायरिंग के बाद युवक को चाकू मारा गया है। वीरेंद्र की हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना खमतराई स्थित जूटमिल की है। कार में आये तीन बदमाशों ने पिस्तौल से युवक पर फायर किया लेकिन मिस फायर से युवक की जान बच गई। जिसके बाद आरोपी भरत ने सर और पेट पर चाकू से वार किया, जिससे युवक पूरी तरह से घायल हो गया। सभी आरोपी रामेश्वर नगर के बताए जा रहे है। कुछ दिन पहले आरोपी वीरेंद्र के भाई लालू ने पुरानी रंजिश के चलते एक युवक को चाकू से गोद कर मौत के घाट उतार दिया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

