भिलाई नगर 14 सितंबर पावर हाउस के जवाहर मार्केट स्थित तीन मंजिला प्रकाश गारमेंट दुकान में आज रात को भयानक आग लग गई। सूचना मिलते ही आपातकालीन एवं अग्निशमन सेवा के दमकल वाहन ने पहुंचकर आग को बुझाने का प्रयास किया जा रहा है। दुकान के तीनों ही मंजिल में आग की चपेट में आ गई। इस आगजनी की घटना के बाद मार्केट में घटनास्थल के आसपास व्यवसायियों और आम जनों की अत्यधिक भीड़ लग गई।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक भिलाई के सबसे बड़े मार्केट पावर हाउस में एक तीन मंजिला कपड़ा दुकान प्रकाश गारमेंट में आज रात आग लग गई। आग ने प्रथम तल से लेकर तीसरे तल तक पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया सूचना मिलते ही अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा के दमकल वाहन ने पहुंचकर आग को बुझाने का प्रयास प्रारंभ कर दिया। फिलहाल प्रथम बोतल में लगी आग पर काबू पा लिया गया। तीसरी मंजिल में लगी आग को बुझाने का प्रयास दमकल कर्मियों के द्वारा किया जा रहा है।

