भिलाई नगर 31 मार्च। तीसरे माले पर स्थित बीएसपी आवास पर लगी आज को अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाएं दुर्ग की टीम द्वारा बड़ी सूझबूझ के साथ बुझाया गया। इस हादसे में कोई भी जनहानि नहीं हुई।
अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाए दुर्ग के नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज शाम 6:00 बजे के लगभग सड़क 41सेक्टर 6 निवासी प्रवीण कुमार पटेल के घर बीएसपी मकान के तीसरी मंज़िल पर आग लगे की सूचना प्राप्त हुई थी। अग्निशमन एवं आपदा प्रबंधन की टीम को तत्काल रवाना किया गया और वहाँ पहुँचकर अग्निशमन कर्मियों ने आग को बड़ी सावधानी से एक गाड़ी पानी की मदद से क़ाबू पाया और आग को आस पास के घरों की तरफ़ बढ़ाने से रोक लिया गया। जिससे एक बड़ा हादसा होने से टला और भारी जानमाल की हानि होने से बचाया गया ।
आग लगने का कारण की पुष्टि नहीं हो पाया है। आग लगने का कारण अज्ञात माना जा रहा है।
जिला अग्निशमन अधिकारी नागेंद्र कुमार सिंह, शिफ्ट प्रभारी धन्नु यादव, अग्निशमन कर्मी – शारदा , राजु लाल, संतोष, धर्मेन्द्र द्वारा एक अच्छी टीम बनाकर आगजनी स्थान पर समय पर पहुँच कर आग पर काबू पाया लिया गया एवं स्पॉट पर किसी भी प्रकार की घटना नहीं हुआ । आम नागरिकों से किसी भी आपदा की स्थिति में अग्निशमन कार्यालय के दूरभाष नंबर 0788-2320120 पर सूचना देने की अपील की है।
टाउनशिप सेक्टर 6 के तीसरे माले पर स्थित आवास में लगी आग, अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा दुर्ग टीम ने एक गाड़ी पानी की बौछार से बुझाया

