कोयले भरी मालगाड़ी के डिब्बे में लगी आग, फायर कर्मियों ने चरोदा यार्ड पहुंच बुझाई आग
भिलाई नगर 5 जनवरी । अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा दुर्ग द्वारा आज सुबह मालगाड़ी की एक बोगी में लगी आग को चरोदा यार्ड में बुझाया गया आग लगने के कारण ज्ञात नहीं हो सका है।

अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा के अनुसार चरोदा भिलाई रेलवे यार्ड में मालगाड़ी के कोयला भरे डिब्बे में आग लगी। जिसको बुझाने के लिए तत्काल फायर कंट्रोल रूम दुर्ग से अग्निशमन दल को रवाना किया गया। अग्निशमन कर्मियों ने हाईटेंशन लाइन की विद्युत आपूर्ति को बंद करवा कर बड़े मशक्कत से कोयले से भरे डिब्बे पर चढ़ा एवं ऊपर हाईटेंशन तार से सुरक्षा बरतते हुए आग पर बड़ी मुश्किल से काबू पाया। आग लगने का कारण अज्ञात माना जा रहा है।

अग्निशमन कर्मियों में धनु यादव, कुलेश्वर सिंह, अवतार सिंह ,रामनाथ कुर्रे ,मोहन राव, नितिन रामटेके और राजुलाल ने सराहनीय भूमिका अदा की।

