इंदिरा मार्केट स्थित नवनीत ड्राई फूड में लगी आग, शटर तोड़कर घुसी दमकल टीम

इंदिरा मार्केट स्थित नवनीत ड्राई फूड में लगी आग, शटर तोड़कर घुसी दमकल टीम


🔴 अथक परिश्रम के बाद आग को बुझाया

दुर्ग, 25 अक्टूबर। सिटी कोतवाली थाना दुर्ग क्षेत्र के अंतर्गत इंदिरा मार्केट स्थित नवनीत ड्राई फूड में कल रात को आग लग गई थी। दमकल टीम ने तत्काल मौका स्थल पहुंचकर एक गाड़ी पानी की बौछार कर आग को बुझाया।

जिला अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा प्रभारी एवं जिला सेनानी नरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि बीती रात्रि 11:30 बजे के करीब इंदिरा मार्केट दुर्ग स्थित नवनीत सिंह के ( नवमीत ड्राई फ्रूट्स) दुकान पर आग लगने की सूचना पर से तत्काल अग्निशमन कार्यालय दुर्ग से दमकल टीम को मौके पर रवाना किया गया, और वहाँ पहुँचकर अग्निशमन कर्मियों बड़े बहादुरी से दुकान का शटर तोड़कर बड़ी मशक्कत से दुकान में घुसकर आग को 1 गाड़ी पानी के द्वारा कंट्रोल किया। आग को विभिन्न स्थानों और दुकानों की तरफ बढ़ने से रोकने में सफलता प्राप्त की ।जिसमें आग लगने का कारण अज्ञात माना जा रहा है। जिसकी जाँच पड़ताल पुलिस द्वारा की जा रही है। दलप्रभारी – महेंद्र चंदेल, फायर कर्मी – मुख्तार अली , धर्मेन्द्र साहू ,राजेश साहू सहित अग्निशमन के कर्मचारी द्वारा एक अच्छी टीम बनाकर घटना स्थान पर समय पर पहुँच कर बड़ी घटना होने से संभाल लिया एवं स्पॉट पर किसी भी प्रकार की घटना नहीं हुआ ।