भिलाई नगर, 15 अक्टूबर। सिविक सेंटर शराब भट्टी में आज दो लोगों में जमकर विवाद हुआ और अफरा तफरी मच गई। मारपीट के दौरान आरोपी ने ईंट से दूसरे का सिर फोड़ दिया। हंगामा के बीच लोगों ने बीचबचाव कर झगड़ा शांत कराया। घायल हास्पिटल सेक्टर निवासी रामू दीप को हास्पिटल में भर्ती कराया गया है।
कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सड़क-8, ब्लाक-7 निवासी रामू दीप सुबह करीबन 11 बजे सिविक सेंटर के शराब भट्ठी गया। वहां शराब पीने के दौरान अभिषेक ने किसी बात पर विवाद करते हुए उससे मारपीट शुरू कर दी। पास ही पड़े ईट से रामू के सिर पर मारने से वह लहूलुहान हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस घायल को लेकर शासकीय अस्पताल सुपेला ले गई प्राथमिक उपचार के बाद रामू को शासकीय अस्पताल दुर्ग रेफर किया गया है। आरोपी फिलहाल फरार है।

