बीएसपी में लगी भीषण आग, दमकल टीम सहित बुझाने में जुटी, उत्पादन चालू रखने का प्रयास जारी प्रबंधन

बीएसपी में लगी भीषण आग,  दमकल टीम सहित बुझाने में जुटी, उत्पादन चालू रखने का प्रयास जारी प्रबंधन


बीएसपी में लगी भीषण आग, दमकल टीम सहित बुझाने में जुटी, उत्पादन चालू रखने का प्रयास जारी प्रबंधन
भिलाई नगर, 13 अक्टूबर। भिलाई इस्पात संयंत्र के अंदर ब्लास्ट फर्नेस-8 में भीषण आग लग गई है। यह आग फर्नेस-8 के स्टोव नंबर-3 में वॉल्व उड़ने की वजह से लगी है। बताया जा रहा है कि इससे लगी आग को बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की 10 गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं। सभी कर्मियों को बाहर निकाल दिया गया है फिलहाल नुकसान का आंकलन नहीं किया गया है लेकिन माना जा रहा है कि आग की वजह से प्रोडक्शन पर गहरा असर पड़ा है क्योंकि कई यूनिट्स को बंद कर दिया गया है।

बीएसपी प्रबंधन का कथन

बीएसपी प्रबंधन ने बताया कि भिलाई इस्पात संयंत्र में आज 13 अक्टूबर 2022 को लगभग 5:00 बजे धमन भट्टी नंबर आठ के स्टोव नंबर 3 के कंपनसेटर से हवा का रिसाव होने लगा। हवा गर्म थी, इस कारण उसमें आग लग गई । फायर ब्रिगेड के मदद से आग को तुरंत बुझा दिया गया है । धमन भट्टी 8 में 3 स्टोव है। स्टोव नंबर तीन को बाईपास कर बाकी दोनों स्टोव की मदद से उत्पादन को चालू रखा जा रहा है। इस घटना में किसी प्रकार से कोई व्यक्ति हताहत नहीं हुआ है।