*औद्योगिक क्षेत्र स्थित साबुन फैक्ट्री सूरी उद्योग में लगी भीषण आग, दूर से देखी गई आग की लपटें , 6 दमकल वाहन डेढ़ घंटे से आग बुझाने कर रही मशक्कत, तीन थानों की पुलिस मौके पर*

*औद्योगिक क्षेत्र स्थित साबुन फैक्ट्री सूरी उद्योग में लगी भीषण आग, दूर से देखी गई आग की लपटें , 6 दमकल वाहन डेढ़ घंटे से आग बुझाने कर रही मशक्कत, तीन थानों की पुलिस मौके पर*


औद्योगिक क्षेत्र स्थित साबुन फैक्ट्री सूरी उद्योग में लगी भीषण आग, दूर से देखी गई आग की लपटें , 6 दमकल वाहन डेढ़ घंटे से आग बुझाने कर रही मशक्कत, तीन थानों की पुलिस मौके पर 

भिलाई नगर 31 मार्च । खुर्सीपार थाना क्षेत्र के अंतर्गत औद्योगिक क्षेत्र स्टेट साबुन फैक्ट्री सूरी उद्योग में आज रात 9:30 बजे के करीब भयानक आग लग गई । आग पर काबू पाने के लिए आपातकालीन एवं अग्निशमन सेवा की पांच एवं भिलाई इस्पात संयंत्र की एक दमकल वाहन आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहै है । आग इतनी भयानक है कि डेढ़ घंटे बाद भी नहीं बुझ पाई है । साबुन फैक्ट्री में लगी इस भयानक आग के कारण फैक्ट्री को भारी नुकसान होने की संभावना व्यक्त की गई है लगभग जलकर खाक हो गई है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर संजय गुरु ने बताया कि खुर्सीपार थाना क्षेत्र के अंतर्गत औद्योगिक क्षेत्र स्थित सूरी उद्योग साबुन फैक्ट्री में आज रात 9:30 बजे के करीब आग लग गई थी। सूचना मिलते ही आपातकालीन अग्निशमन सेवा के दमकल वाहनों को आग पर काबू पाने के लिए भेजा गया। आग की लपटें इतनी भयानक थी कि काफी दूर से दिखाई दे रही थी।

लगभग डेढ़ घंटे से फायर कर्मियों के द्वारा आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है । लगभग 6 दमकल वाहनों के द्वारा पानी की बौछार लगातार की जा रही है । इसके बावजूद आग पर नियंत्रण नहीं हो सका है। इस भयानक आग में फैक्ट्री जलकर खाक होने की संभावना व्यक्त की गई है“>

इस आगजनी की घटना की जानकारी लगते ही भिलाई-3, खुर्सीपार एवं जामुल थाना क्षेत्र का पुलिस बल राहत एवं बचाव कार्य में पहुंच गया था।