भिलाई नगर, 2 जनवरी। दुर्ग जिले के पुलगांव की अगरबत्ती फैक्ट्री में आज दोपहर को भीषण आग लग गई। सूचना बाद दमकल विभाग टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत बाद आग पर काबू पाया। घटना के कारण फैक्ट्री का सारा सामान जलकर राख हो गया है।
मिली जानकारी के मुताबिक आज दोपहर 2 बजे दमकल विभाग को सूचना मिली कि पुलगांव अंतर्गत ग्राम धनोरा स्थित अगरबत्ती की फ़ैक्ट्री में भीषण आग लग गई। सूचना मिलने के बाद अग्निशमन दल को रवाना किया गया। मौके पर पहुंची टीम ने बड़ी मशक़्क़त से फ़ैक्ट्री में लगी आग को बुझाया। आग लगने का कारण पता नहीं चला है। कार्रवाई के दौरान जिला सेनानी एवं अग्निशमन अधिकारी नागेन्द्र कुमार सिंह के साथ अग्निशमन कर्मी घनश्याम यादव, नगर सैनिक जवान धनऊ ठाकुर, संतोष, जीतेन्द्र व फ़ायर ऑपरेटर दुर्गा मार्कण्डेय की भूमिका सराहनीय रही।

