त्यौहार सीजन Action : जिला खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की होटलों में सरप्राइज चेकिंग, किराना दुकानों में भी पहुंची टीम

त्यौहार सीजन Action : जिला खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की होटलों में सरप्राइज चेकिंग, किराना दुकानों में भी पहुंची टीम



सीजी न्यूज आनलाईन, 12 सितंबर। त्यौहारी सीजन को देखते हुए उपभोक्ताओं को मिलावटी से चीजों और खाद्य से बचाने के लिए छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिला की किराना दुकानों, होटलों का औचक निरीक्षण जारी है। इस सरप्राइज चेकिंग में अवमानक खाद्य पदार्थों पर कार्रवाई की जा रही है। टीम ने दो सैंपल लेकर राज्य लैब भेजे हैं।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी कंचन वर्मा एवं टीम द्वारा पलारी नगर स्थित कान्हा मिष्ठान भंडार से बूंदी लड्डू एवं सेठ हीरा किराना स्टोर्स से वनस्पति घी विधिक नमूना लेकर राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजा गया है। जांच रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई नियमानुसार की जाएगी।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी वर्मा ने बताया की कसडोल एवं पलारी विकासखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में खाद्य अनुज्ञप्ति पंजीयन हेतु लगातार जागरूक किए जा रहे है। साथ ही आने वाले दिनों में खाद्य कारोबारियों के लिए प्रशिक्षण का भी आयोजन किया जाएगा।