दीपावली के दिन नहाने घुसी महिला सिपाही, काफी देर नहीं निकली, पुलिस लाईन में Suicide से मचा हड़कंप 🛑 वरिष्ठ अधिकारी मौके पर

दीपावली के दिन नहाने घुसी महिला सिपाही, काफी देर नहीं निकली, पुलिस लाईन में Suicide से मचा हड़कंप 🛑 वरिष्ठ अधिकारी मौके पर



सीजी न्यूज आनलाईन डेस्क, 31 अक्टूबर। आज दीपावली के दिन पुलिस लाइन में रहने वाली एक महिला कांस्टेबल ने दुपट्टे से लटक कर अपनी जीवन-लीला समाप्त कर ली। महिला सिपाही के आत्महत्या की खबर फैलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। वह समस्तीपुर एससी/एसटी थाने में सीसीटीएनएस पद पर तैनात थी और पुलिस लाइन में रहती थी।

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस कांस्टेबल वंदना कुमारी (सर्विस नंबर 367) आज सुबह बाथरूम में नहाने के लिए गई थी लेकिन काफी समय तक बाहर नहीं निकलीं। जब वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने दरवाजा खोला, तो उन्होंने वंदना को दुपट्टे से लटका हुआ पाया। इसके बाद इसकी सूचना वरिष्ठ पदाधिकारियों को दी गई। सूचना पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल लाया। वंदना कुमारी मूल रूप से मधेपुरा की रहने वाली बताई गई है। पुलिस के द्वारा उसके परिजनों को भी सूचित कर दिया गया है।
सदर अस्पताल पहुंचे एएसपी संजय कुमार पांडेय ने बताया कि उक्त महिला सिपाही काफी तनाव में थी, उसके साथियों ने बताया कि निजी कुछ कारणों की वजह से वह तनाव में रहती थी, आज सुबह बाथरूम में उसने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली।