सीजी न्यूज आनलाईन डेस्क, 24 अक्टूबर। एक युवक की हैरानी भरे तरीके से मौत हो गई, किसी को विश्वास ही नहीं हो रहा था लेकिन युवक के प्राण पलक झपकते ही निकल गए। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। दरअसल, युवक अपने दोस्तों के साथ बैठकर हंसी मजाक कर रहा था। इस दौरान वह स्टूल से नीचे गिरा और उसकी मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि युवक की मौत हार्ट अटैक से हुई है। यह घटना मध्य प्रदेश के रीवा शहर के ही सिरमौर चौराहे की है। जहां बजरंग नगर निवासी प्रकाश सिंह बघेल चौराहे पर ही स्थित एक दुकान के अंदर अपने दोस्तों साथ हंसी मजाक कर रहा था तभी अचानक से वह जमीन पर गिर गया और मौके पर ही दम तोड़ दिया।
घटना के चश्मदीद दोस्तों ने बताया कि प्रकाश सिंह बघेल स्टूल पर बैठा था। अनहोनी से बेखबर हो बातचीत कर रहा था, तभी वह गश खाकर जमीन पर गिर गया। इससे पहले की मौके पर मौजूद साथी कुछ समझ पाते, उसकी मौत हो गई। आनन-फानन में दोस्त प्रकाश को अस्पताल लेकर गए, जहां पर चिकित्सकों ने मौत की वजह दिल का दौरा पड़ना बताया।

