CGNews Online

जनसुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता, चक्रवाती तूफान से निपटने सभी तैयारियां सुनिश्चित करें -राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा
🛑चक्रवाती तूफान के मद्देनजर छत्तीसगढ़ में अलर्ट जारी, जनसुरक्षा के लिए व्यापक तैयारियां

🛑आपदा की स्थिति में त्वरित सहायता के लिए राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष 24 घंटे सक्रिय, टोल फ्री नंबर 1070 जारी

रायपुर, 27 अक्टूबर 2026। बंगाल की खाड़ी में बन रहे चक्रवाती तूफान अर्नब के संभावित प्रभाव को देखते हुए छत्तीसगढ़ सरकार ने जनसुरक्षा और आपदा प्रबंधन की तैयारियां तेज कर दी हैं। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग, रायपुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार 27 एवं 28 अक्टूबर को प्रदेश के सुकमा, दंतेवाड़ा, बीजापुर, नारायणपुर, कोंडागांव, बस्तर, कांकेर, महासमुंद, धमतरी, गरियाबंद, बालोद और रायपुर जिले में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश होने की संभावना है। संभावित परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए राज्य शासन ने संबंधित जिलों में सतर्कता बढ़ाने और आवश्यक एहतियाती उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

नागरिकों की सुरक्षा राज्य सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता

राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने कहा कि प्रदेश के नागरिकों की सुरक्षा राज्य सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। संभावित चक्रवाती तूफान और भारी बारिश से उत्पन्न होने वाली परिस्थितियों से निपटने के लिए प्रशासन को पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करना होगा। किसी भी आपात स्थिति में प्रभावित लोगों तक तत्काल सहायता पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को आपदा प्रबंधन से जुड़ी सभी आवश्यक व्यवस्थाएं तैयार रखने और संवेदनशील क्षेत्रों की विशेष निगरानी करने के निर्देश दिए।

मंत्री श्री वर्मा ने कहा कि संभावित आपदा से होने वाले नुकसान को कम करने के लिए समय पर सूचना और पूर्व तैयारी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने सभी जिला कलेक्टरों को तेज हवाओं और तूफान से गिरने की आशंका वाले जर्जर एवं असुरक्षित मकानों को चिन्हित कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही जलाशयों के जलस्तर की नियमित निगरानी करने और पानी छोड़े जाने की स्थिति में संबंधित क्षेत्रों को 48 घंटे पहले सूचना देने के निर्देश दिए गए हैं।

आपदा प्रबंधन की तैयारी विशेष प्राथमिकता में

शासन द्वारा संभावित आपदा से प्रभावित होने वाले संवेदनशील गांवों का चिन्हांकन भी किया गया है। सुकमा, दंतेवाड़ा, बीजापुर, नारायणपुर, कोंडागांव, बस्तर, कांकेर, महासमुंद, धमतरी, गरियाबंद, बालोद और रायपुर सहित 12 अति संवेदनशील जिलों में 763 गांव चिन्हित किए गए हैं। इसके अतिरिक्त शेष 21 जिलों में 1006 संवेदनशील गांवों की पहचान की गई है। इस प्रकार प्रदेश में कुल 1769 गांवों को चिन्हित कर आपदा प्रबंधन की तैयारियों में विशेष प्राथमिकता दी जा रही है।

आपदा संबंधी सूचनाओं के लिए टोल फ्री नंबर 1070

राज्य में आपदा संबंधी सूचनाओं और त्वरित सहायता के लिए बाढ़ नियंत्रण कक्ष चौबीसों घंटे संचालित है। इसका टोल फ्री नंबर 1070 है। संभावित खतरे के प्रति नागरिकों को जागरूक करने के लिए दामिनी एवं मेघदूत मोबाइल ऐप के माध्यम से मौसम संबंधी चेतावनियां प्रसारित की जा रही हैं।

राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने नागरिकों से मौसम विभाग की चेतावनियों का पालन करने, अनावश्यक जोखिम से बचने तथा प्रशासन द्वारा जारी सुरक्षा संबंधी निर्देशों का पालन करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि शासन और प्रशासन के समन्वित प्रयासों तथा नागरिकों की सतर्कता से संभावित आपदा के प्रभाव को कम करने और जनजीवन की सुरक्षा सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी।

The post जनसुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता, चक्रवाती तूफान से निपटने सभी तैयारियां सुनिश्चित करें -राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा appeared first on CGNews Online.

भिलाई में सनसनी: टेनिस स्टेडियम के पीछे बोरी में मिला सड़ा-गला कटा हुआ सिर
🛑सेप्टिक लाइन की सफाई के दौरान मिला मानव अवशेष, हत्या की आशंका के बीच पुलिस ने शुरू की जांच

भिलाईनगर, 27 अक्टूबर 2026। इस्पात नगरी भिलाई में मंगलवार दोपहर उस समय सनसनी फैल गई, जब भिलाई नगर थाना क्षेत्र में इंटरनेशनल टेनिस स्टेडियम के पीछे सुनसान इलाके में एक बोरी से अज्ञात व्यक्ति का सड़ा-गला कटा हुआ सिर बरामद हुआ। सेप्टिक लाइन की सफाई के दौरान कर्मचारियों को बोरी में मानव अवशेष दिखाई दिए। घटना की सूचना मिलते ही भिलाई नगर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

सफाई के दौरान बोरी में मिला मानव अवशेष

जानकारी के अनुसार, मंगलवार दोपहर सेप्टिक लाइन की सफाई का काम चल रहा था। इसी दौरान कर्मचारियों को एक बोरी में अज्ञात व्यक्ति का कटा हुआ सिर मिला। घटना की जानकारी फैलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई की और बरामद मानव अवशेष को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस ने शुरू की जांच, शिनाख्त की कोशिश जारी

मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस इस बात की पड़ताल कर रही है कि मानव अवशेष किसके हैं और उन्हें सुनसान इलाके में किसने तथा किन परिस्थितियों में पहुंचाया। घटना की परिस्थितियों को देखते हुए हत्या की आशंका से भी इनकार नहीं किया जा रहा है, हालांकि इसकी पुष्टि जांच के बाद ही होगी।

एएसपी शोभराज अग्रवाल ने क्या बताया?

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर शोभराज अग्रवाल ने बताया कि मंगलवार दोपहर करीब 12 से 1 बजे के बीच भिलाई नगर थाना क्षेत्र के सुनसान इलाके में मानव अवशेष मिलने की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना पर भिलाई नगर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की।

उन्होंने बताया कि बरामद अवशेष की एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) से जांच कराई गई है। मर्ग की कार्रवाई के बाद मानव अवशेष को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल पुलिस मृतक की पहचान करने और घटना की गुत्थी सुलझाने में जुटी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट तथा फॉरेंसिक जांच से मामले में महत्वपूर्ण सुराग मिलने की उम्मीद है।

The post भिलाई में सनसनी: टेनिस स्टेडियम के पीछे बोरी में मिला सड़ा-गला कटा हुआ सिर appeared first on CGNews Online.

ED की 15 घंटे चली छापेमारी खत्म, 5 लाख रुपये कैश जब्त कर लौटीं टीमें
🛑 दुर्ग में गुलशन बघेल और रायपुर में नितिन डागा के ठिकानों पर कार्रवाई, दस्तावेज और डिजिटल डिवाइस भी ले गई टीम

सीजी न्यूज ऑनलाइन, 27 अक्टूबर 2026। छत्तीसगढ़ में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की दुर्ग और रायपुर में चल रही छापेमारी की कार्रवाई 15 घंटे से अधिक समय बाद समाप्त हो गई। जानकारी के मुताबिक, ईडी की टीमें विभिन्न ठिकानों पर जांच के बाद दस्तावेज, डिजिटल डिवाइस और करीब 5 लाख रुपये नकद लेकर लौटी हैं। दुर्ग में कारोबारी गुलशन बघेल और रायपुर में कारोबारी नितिन डागा से जुड़े ठिकानों पर ईडी ने दबिश दी थी।

सुबह 6 बजे पहुंची थी ईडी की टीम

रायपुर के रवि नगर-पंडरी क्षेत्र स्थित सुशील विला में कारोबारी नितिन डागा के निवास पर ईडी की टीम सुबह करीब 6 बजे पहुंची थी। टीम के साथ सीआरपीएफ के जवान भी मौजूद थे। नितिन डागा का आरंग में सराफा शोरूम है। उनका परिवार क्षेत्र में बड़े भू-स्वामियों में गिना जाता है।

सूत्रों के मुताबिक, जांच में नितिन डागा और उनके परिजनों से जुड़ी जमीन की खरीद-बिक्री के मामलों पर ध्यान केंद्रित किया गया। इस कार्रवाई को भारतमाला परियोजना से जुड़े कथित घोटाले के संदर्भ में भी देखा जा रहा है। हालांकि, इस संबंध में ईडी की ओर से आधिकारिक पुष्टि की जानकारी सामने नहीं आई है।

दुर्ग में गुलशन बघेल के ठिकानों पर भी जांच

ईडी की दूसरी टीम ने दुर्ग में कारोबारी गुलशन बघेल से जुड़े ठिकानों पर कार्रवाई की। गुलशन बघेल की बघेल कॉर्पोरेट प्राइवेट लिमिटेड नामक कंपनी होने के साथ परिवहन व्यवसाय से जुड़े होने की भी जानकारी है।

बताया जा रहा है कि गुलशन बघेल के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले में जांच की जा रही है। उन पर कथित तौर पर पूर्व मुख्यमंत्री का करीबी होने का दावा कर सरकारी काम कराने के नाम पर रुपये वसूलने के आरोप हैं। इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

दस्तावेज और डिजिटल उपकरणों की जांच

लंबी चली कार्रवाई के दौरान ईडी की टीमों ने संबंधित ठिकानों पर दस्तावेजों और डिजिटल उपकरणों की जांच की। कार्रवाई के बाद करीब 5 लाख रुपये नकद जब्त किए जाने की जानकारी सामने आई है। टीमों द्वारा ले जाए गए दस्तावेजों और डिजिटल डिवाइस की जांच के बाद ही मामले से जुड़े तथ्यों और संभावित वित्तीय लेनदेन की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

फिलहाल, ईडी की ओर से जब्ती, जांच के दायरे और आगे की कार्रवाई को लेकर विस्तृत आधिकारिक बयान सामने आने का इंतजार है।

The post ED की 15 घंटे चली छापेमारी खत्म, 5 लाख रुपये कैश जब्त कर लौटीं टीमें appeared first on CGNews Online.

न्यायधानी नाइट्स और चक्रधर चैंपियंस के बीच कड़ा मुकाबला 4-4 से ड्रॉ
रायपुर. 27 अक्टूबर 2026. छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के एक और तेज़-तर्रार मुकाबले में आज एस.वी. सुनील की ‘चक्रधर चैंपियंस’ और सुरेंद्र सिंह की ‘न्यायधानी नाइट्स’ के बीच मैच 4-4 से ड्रॉ रहा। चैंपियंस के लिए युवराज वाल्मीकि तीन गोल करके हीरो बने, जबकि नाइट्स की ओर से केतन ने बेहतरीन हॉकी का प्रदर्शन किया। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के प्रमुख सचिव श्री सोनमणि बोरा, पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के शारीरिक शिक्षा विभाग की निदेशक प्रो. रीता वेणुगोपाल, जिंदल ग्रुप के उपाध्यक्ष श्री यू.पी. सिंह, अडानी ग्रुप के वरिष्ठ प्रबंधक श्री अतुल कुमार गुप्ता और छत्तीसगढ़ तैराकी संघ के सचिव श्री सही राम जाखड़ भी इस मैच को देखने स्टेडियम पहुंचे थे। उन्होंने मैच में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कार दिए।

बिलासपुर नाइट्स की संतुलित टीम किसी एक खिलाड़ी पर निर्भर नहीं है। जहाँ चिराग पेनल्टी कॉर्नर के विशेषज्ञ हैं, वहीं केतन, आदर्श और सोनू निषाद ने फॉरवर्ड लाइन में शानदार खेल दिखाया है। जब चिराग छह पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलने से चूक गए, तब टीम के अन्य खिलाड़ियों ने जिम्मेदारी संभाली। वहीं चक्रधर चैंपियंस की टीम में एस.वी. सुनील और वाल्मीकि मुख्य रूप से टीम का भार उठाते रहे हैं। इस मैच में दोनों टीमों की इन अलग-अलग खूबियों को देखने का मौका मिला।

मैच के दूसरे क्वार्टर में केतन और आदर्श ने ‘न्यायधानी’ के लिए स्कोरिंग की शुरुआत की। केतन ने दाईं ओर से दौड़ते हुए चार डिफेंडरों को छकाया और बहुत आसानी से सर्कल के अंदर प्रवेश किया। उन्होंने आखिरी पल में आदर्श को पास दिया, जिन्होंने गेंद को गोल में पहुंचा दिया। दूसरा गोल आने में ज्यादा समय नहीं लगा। इस बार केतन बाईं ओर से सर्कल में दाखिल हुए और सोनू निषाद ने गेंद को डिफ्लेक्ट (दिशा बदलकर) करके गोल कर दिया, जिससे हाफ-टाइम तक उनकी टीम 2-1 से आगे हो गई।

तीसरे क्वार्टर में भी कुछ ऐसा ही नज़ारा देखने को मिला। चिराग गोल करने से चूक गए, लेकिन केतन गोल के ठीक सामने मौजूद थे और उन्होंने अपना पहला गोल किया, जिससे उनकी टीम का कुल स्कोर चार हो गया। इस बीच वाल्मीकि ने पेनल्टी स्ट्रोक के जरिए दो गोल किए। उनका तीसरा गोल एक फील्ड गोल था, जिसमें सर्कल के ठीक बाहर से सुनील ने उन्हें गेंद पास की थी। वाल्मीकि ने एक ‘रिवर्स फ्लिक’ लगाई जो सीधे गोल पोस्ट के अंदर चली गई। टूर्नामेंट में अपनी दूसरी हैट्रिक पूरी करने के बाद वे अपना चौथा गोल करने के भी करीब लग रहे थे, लेकिन अंत में डिफ्लेक्शन के लिए खोगेश्वर को गोल का श्रेय दिया गया। इसके बाद दोनों टीमों की ओर से खेल में कोई खास हलचल नहीं हुई।

The post न्यायधानी नाइट्स और चक्रधर चैंपियंस के बीच कड़ा मुकाबला 4-4 से ड्रॉ appeared first on CGNews Online.

पावर हाउस खंडहर के पास प्रतिबंधित कैप्सूल बेचते आरोपी को पुलिस ने पकड़ा
🛑छावनी पुलिस और ACCU की संयुक्त कार्रवाई, मोबाइल-मोटरसाइकिल समेत ₹59,400 की सामग्री जब्त

भिलाईनगर, 27 अक्टूबर 2026। भिलाई के पावर हाउस क्षेत्र में प्रतिबंधित नशीले कैप्सूल की अवैध बिक्री के खिलाफ दुर्ग पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। थाना छावनी पुलिस और एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट (ACCU) की टीम ने मुखबिर की सूचना पर खंडहर के पास दबिश देकर आरोपी को पकड़ा। पुलिस ने उसके कब्जे से स्पास्मो प्रॉक्सीवॉन प्लस के 96 कैप्सूल, मोबाइल फोन, मोटरसाइकिल और नकदी सहित कुल ₹59,400 की सामग्री जब्त की है।

मुखबिर की सूचना पर दी दबिश

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 27 अक्टूबर को थाना छावनी पुलिस को सूचना मिली थी कि पावर हाउस स्थित खंडहर के पास एक व्यक्ति प्रतिबंधित स्पास्मो प्रॉक्सीवॉन प्लस कैप्सूल बेच रहा है। सूचना के आधार पर थाना छावनी पुलिस एवं ACCU की टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की और संदिग्ध को पकड़ लिया।

पूछताछ में आरोपी की पहचान रेशम सिंह (36 वर्ष), निवासी सेक्टर-11, खुर्सीपार, भिलाई, जिला दुर्ग के रूप में हुई।

96 कैप्सूल समेत ₹59,400 की सामग्री जब्त

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से प्रतिबंधित स्पास्मो प्रॉक्सीवॉन प्लस के 12 स्ट्रीप में कुल 96 कैप्सूल बरामद किए। इसके अलावा एक AI Plus मोबाइल फोन, सीबीजेड मोटरसाइकिल क्रमांक CG 07 LY 2329 और ₹1,000 नकद भी जब्त किए गए।

पुलिस के अनुसार, जब्त सामग्री का कुल मूल्य ₹59,400 है। इसमें कैप्सूल की कीमत ₹38,400, मोबाइल की ₹5,000 और मोटरसाइकिल की ₹15,000 आंकी गई है।

NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज

आरोपी के विरुद्ध थाना छावनी में अपराध क्रमांक 749/2026 के तहत धारा 22/8(ख) NDPS एक्ट में अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय, दुर्ग के समक्ष प्रस्तुत किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

पुलिस टीम की रही महत्वपूर्ण भूमिका

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी रामनारायण सिंह ध्रुव, प्रशिक्षु उपनिरीक्षक दुजराज ध्रुव, प्रधान आरक्षक सूरज पांडेय तथा आरक्षक जितेन्द्र देशमुख एवं पंकज कुमार राय की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

दुर्ग पुलिस ने कहा है कि जिले में प्रतिबंधित दवाओं और नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि प्रतिबंधित दवाओं के अवैध क्रय-विक्रय में शामिल न हों और ऐसी गतिविधियों की जानकारी तत्काल नजदीकी थाने या पुलिस को दें।

The post पावर हाउस खंडहर के पास प्रतिबंधित कैप्सूल बेचते आरोपी को पुलिस ने पकड़ा appeared first on CGNews Online.

किसानों की समृद्धि व आय बढ़ाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : CM साय
🛑360 नए धान खरीदी केंद्र खुलने से किसानों को मिलेगी बड़ी सहूलियत, अधिक सुगम होगी धान खरीदी प्रक्रिया

🛑15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी, किसानों की सुविधा के लिए किए जा रहे व्यापक इंतजाम, CM साय उत्कृष्ट कृषक रत्न सम्मान समारोह’ में हुए शामिल

रायपुर 27 अक्टूबर 2026। किसानों की समृद्धि और उनकी आय बढ़ाना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था और ग्रामीण जीवन का आधार खेती-किसानी है। अन्नदाता किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य मिले, खेती की लागत कम हो और सिंचाई सहित सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध हों, इसके लिए राज्य सरकार निरंतर कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज राजधानी रायपुर के सिविल लाइंस स्थित सर्किट हाउस में श्रद्धेय मनहरण लाल पाण्डेय की जयंती के अवसर पर आयोजित ‘उत्कृष्ट कृषक रत्न सम्मान समारोह’ को संबोधित करते हुए यह बात कही।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए प्रगतिशील किसानों को उत्कृष्ट कृषक रत्न सम्मान से सम्मानित किया और कृषि के क्षेत्र में उनके योगदान की सराहना की।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ की लगभग 80 प्रतिशत जनता प्रत्यक्ष अथवा अप्रत्यक्ष रूप से कृषि कार्य से जुड़ी हुई है। इसलिए किसानों की खुशहाली से ही गांव और प्रदेश की खुशहाली का मार्ग प्रशस्त होगा। हमारी सरकार किसानों की आय बढ़ाने और खेती को अधिक लाभकारी बनाने के संकल्प के साथ लगातार कार्य कर रही है।

360 नए धान खरीदी केंद्रों से किसानों को मिलेगी बड़ी सुविधा

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि इस वर्ष 15 नवंबर से धान खरीदी प्रारंभ हो रही है। राज्य सरकार ने किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए धान खरीदी व्यवस्था को और सुगम बनाने के लिए 360 नए धान खरीदी केंद्र खोलने का निर्णय लिया है। नए केंद्र खुलने से किसानों को धान बेचने के लिए लंबी दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी और खरीदी केंद्रों पर दबाव भी कम होगा। इससे किसानों के समय और श्रम की बचत होगी तथा धान खरीदी की पूरी प्रक्रिया अधिक सुविधाजनक बनेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों को धान बेचने में किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। सरकार का प्रयास है कि प्रत्येक पात्र किसान सुविधाजनक तरीके से अपनी उपज बेच सके।

प्रगतिशील किसानों का सम्मान कृषि क्षेत्र में नवाचार को देगा प्रोत्साहन

मुख्यमंत्री श्री साय ने समारोह में प्रदेशभर से आए प्रगतिशील किसानों को सम्मानित करते हुए कहा कि हमारे किसान परंपरागत खेती के साथ नई तकनीक और नवाचारों को अपनाकर कृषि क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रहे हैं। ऐसे किसानों का सम्मान अन्य किसानों को भी बेहतर और उन्नत कृषि पद्धतियों को अपनाने के लिए प्रेरित करता है।

श्रद्धेय मनहरण लाल पाण्डेय का जीवन जनसेवा को था समर्पित

मुख्यमंत्री श्री साय ने श्रद्धेय मनहरण लाल पाण्डेय का पुण्य स्मरण करते हुए उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि श्री पाण्डेय का संपूर्ण जीवन जनसेवा को समर्पित रहा।

उन्होंने कहा कि श्री पाण्डेय का खेती-किसानी और ग्रामीण जीवन से गहरा जुड़ाव था। उन्होंने विशेष रूप से सिंचाई सुविधाओं के विकास के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए। वे हमारे प्रेरक और मार्गदर्शक रहे हैं। उनकी स्मृति में किसानों और समाजसेवियों को सम्मानित करने की यह पहल सराहनीय है। मुख्यमंत्री ने इसके लिए आयोजन समिति को बधाई दी।

किसान क्रेडिट कार्ड ने किसानों को साहूकारी और महंगे कर्ज से दिलाई राहत

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी ने किसानों की आर्थिक जरूरतों को समझते हुए किसान क्रेडिट कार्ड की शुरुआत की थी। पहले किसानों को खेती के लिए आवश्यक पूंजी जुटाने के लिए महंगे ब्याज पर कर्ज लेना पड़ता था। किसान क्रेडिट कार्ड ने इस स्थिति में बड़ा बदलाव किया।

उन्होंने कहा कि एक समय सहकारी बैंकों से किसानों को 18 प्रतिशत तक ब्याज पर ऋण लेना पड़ता था, जबकि आज किसानों को शून्य प्रतिशत ब्याज पर कृषि ऋण की सुविधा मिल रही है। इससे खेती के लिए आवश्यक पूंजी जुटाना आसान हुआ है और किसानों पर ब्याज का बोझ कम हुआ है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में किसान कल्याण को देश की नीतियों में सर्वोच्च प्राथमिकता मिली है। कृषि मंत्रालय का नाम ‘कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय’ किया जाना इस बात का प्रतीक है कि किसानों की समृद्धि सरकार की नीतियों के केंद्र में है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में कृषि अनुसंधान, आधुनिक तकनीक, जैविक खेती और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है। कृषि क्षेत्र में नए प्रयोगों और अनुसंधान के माध्यम से उत्पादन बढ़ाने के साथ खेती की लागत कम करने और किसानों की आय में वृद्धि की दिशा में कार्य हो रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी 140 करोड़ देशवासियों की सेवा और विकसित भारत के निर्माण के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। उनके नेतृत्व में भारत दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना है और वैश्विक मंच पर एक सशक्त राष्ट्र के रूप में अपनी पहचान मजबूत कर रहा है।

दो वर्षों में लगभग 10 हजार करोड़ की नई सिंचाई परियोजनाओं की शुरुआत

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि खेती की समृद्धि के लिए सिंचाई सुविधाओं का विस्तार अत्यंत आवश्यक है। राज्य सरकार इस दिशा में तेजी से काम कर रही है। पिछले दो वर्षों में प्रदेश में लगभग 10 हजार करोड़ रुपए की नई सिंचाई परियोजनाओं की शुरुआत की गई है।

उन्होंने बताया कि प्रदेश की 1,500 पुरानी सिंचाई परियोजनाओं के जीर्णोद्धार के लिए लगभग 2,800 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत की गई है। इन परियोजनाओं का जीर्णोद्धार पूरा होने के बाद प्रदेश के सिंचित रकबे में होगी। इससे बड़ी संख्या में किसानों को सिंचाई की बेहतर सुविधा मिलेगी और खेती की उत्पादकता बढ़ाने में मदद मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इंद्रावती नदी पर मटनार और देऊरगांव परियोजनाओं सहित अनेक नई सिंचाई परियोजनाओं पर भी कार्य किया जा रहा है। राज्य सरकार का प्रयास है कि सिंचाई सुविधाओं का लाभ अधिक से अधिक किसानों और खेतों तक पहुंचे तथा वर्षा पर खेती की निर्भरता कम हो।

वन मंत्री श्री केदार कश्यप ने समारोह को संबोधित करते हुए श्रद्धेय मनहरण लाल पाण्डेय के सामाजिक और सार्वजनिक जीवन में योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि श्री पाण्डेय ने अपना जीवन जनसेवा को समर्पित किया और समाज के विभिन्न वर्गों के कल्याण के लिए निरंतर कार्य किया।

श्री कश्यप ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय स्वयं किसान परिवार से आते हैं और किसानों की आवश्यकताओं तथा उनकी समस्याओं को भली-भांति समझते हैं। उनके नेतृत्व में राज्य सरकार किसानों के हित और कृषि क्षेत्र के विकास के लिए लगातार महत्वपूर्ण निर्णय ले रही है।

इस अवसर पर श्री कर्मवीर सिंह, श्री अखिलेश सोनी, श्री नवीन मार्कण्डेय, श्री राम गर्ग, श्री आलोक चंद्र ठाकुर, श्रीमती हर्षिता पाण्डेय, श्री अनुराग पाण्डेय सहित जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य नागरिक, श्रद्धेय मनहरण लाल पाण्डेय स्मृति संस्थान के सदस्य तथा प्रदेशभर से आए कृषक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

The post किसानों की समृद्धि व आय बढ़ाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : CM साय appeared first on CGNews Online.

राज्योत्सव 2026 : प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में मुख्य अतिथि निर्धारित, राज्य शासन ने जारी किया आदेश
🛑2 नवंबर को सभी जिला मुख्यालयों में होंगे राज्य स्थापना दिवस के विशेष कार्यक्रम

🛑मंत्री, सांसद और विधायक विभिन्न जिलों में मुख्य अतिथि के रूप में होंगे शामिल

रायपुर, 27 अक्टूबर 2026। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर राज्योत्सव 2026 का आयोजन प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में 2 नवंबर को किया जाएगा। राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने जिला मुख्यालयों में आयोजित होने वाले एक दिवसीय राज्योत्सव कार्यक्रमों के लिए मुख्य अतिथियों का निर्धारण कर दिया है। इस संबंध में 27 अक्टूबर को आदेश जारी किया गया है। विभिन्न जिलों में राज्य शासन के मंत्री, सांसद और विधायक मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

राज्य शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार जांजगीर-चांपा जिले में संघ राज्य मंत्री श्री तोखन साहू, बिलासपुर में उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव तथा दुर्ग में उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा मुख्य अतिथि होंगे। सरगुजा में मंत्री श्री रामविचार नेताम, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में मंत्री श्री दयालदास बघेल, कांकेर में मंत्री श्री केदार कश्यप, कोरबा में मंत्री श्री लखन लाल देवांगन, जशपुर में मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल, रायगढ़ में वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी, सूरजपुर में मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, गरियाबंद में मंत्री श्री टंकराम वर्मा तथा राजनांदगांव में मंत्री श्री गजेन्द्र यादव मुख्य अतिथि होंगे।

इसी प्रकार कोरिया में विधायक श्री भैयालाल राजवाड़े, बीजापुर में मंत्री श्री गुरु खुशवंत साहेब, बलौदाबाजार-भाटापारा में सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल, बेमेतरा में सांसद श्री विजय बघेल, कबीरधाम में सांसद श्री संतोष पाण्डेय, बलरामपुर-रामानुजगंज में सांसद श्री चिंतामणि महाराज, महासमुंद में सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में सांसद श्री राधेश्याम राठिया, सक्ती में सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े, दन्तेवाड़ा में सांसद श्री महेश कश्यप, बालोद में सांसद श्री भोजराज नाग, सुकमा में सांसद श्री देवेन्द्र प्रताप सिंह तथा मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में सांसद श्रीमती लक्ष्मी वर्मा मुख्य अतिथि होंगी।

मुंगेली में विधायक श्री पुन्नूलाल मोहले, धमतरी में विधायक श्री अजय चन्द्राकर, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में विधायक श्रीमती रेणुका सिंह, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में विधायक श्री अमर अग्रवाल, कोण्डागांव में विधायक सुश्री लता उसेंडी, नारायणपुर में विधायक श्री विक्रम उसेंडी तथा बस्तर में विधायक श्री किरण देव मुख्य अतिथि होंगे।

विकास योजनाओं और उपलब्धियों की प्रदर्शनी होगी आकर्षण का केंद्र

राज्य शासन द्वारा पूर्व में जारी निर्देशों के अनुसार सभी जिला मुख्यालयों में राज्योत्सव के अवसर पर विभिन्न विकास विभागों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। इनमें विभागीय उपलब्धियों, महत्वपूर्ण योजनाओं और सफल परियोजनाओं को प्रदर्शित किया जाएगा। इस वर्ष कार्यक्रमों का मुख्य थीम सशक्त नारी, युवा उड़ान’ निर्धारित किया गया है।

जिला स्तर पर स्थानीय कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी। कार्यक्रमों में शालीनता और गरिमा बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। शासन की कल्याणकारी योजनाओं के हितग्राहियों को भी कार्यक्रमों में लाभान्वित किया जाएगा।

1 से 3 नवंबर तक रोशन होंगे शासकीय भवन

राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 1 से 3 नवंबर तक सभी जिला मुख्यालयों में स्थित शासकीय भवनों पर आकर्षक रोशनी की जाएगी। इसके लिए संबंधित विभाग अपने बजट से आवश्यक व्यवस्थाएं करेंगे।

राज्य शासन ने सभी कलेक्टरों को निर्देशित किया है कि मुख्य अतिथियों के परामर्श से कार्यक्रमों का निर्धारण करते हुए आयोजन की समुचित तैयारियां सुनिश्चित करें। जिला स्तरीय कार्यक्रमों में मंत्रीगण, सांसदों, विधायकों एवं जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति सुनिश्चित करने तथा आवश्यक व्यवस्थाएं करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

The post राज्योत्सव 2026 : प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में मुख्य अतिथि निर्धारित, राज्य शासन ने जारी किया आदेश appeared first on CGNews Online.

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले: 15 नवंबर से धान खरीदी, बिजली बिल में राहत जारी
🛑500 करोड़ के दो मिशन मंजूर, 3100 रुपये प्रति क्विंटल मिलेगा धान का दाम;

🛑सरकारी कर्मचारियों को कैशलेस इलाज, पर्यटन और अधोसंरचना विकास को मिलेगी नई रफ्तार

सीजी न्यूज ऑनलाइ, 27 अक्टूबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंगलवार को मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में हुई छत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद की बैठक में किसानों, बिजली उपभोक्ताओं, सरकारी कर्मचारियों, खिलाड़ियों, उद्योगों और पर्यटन क्षेत्र के लिए कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। कैबिनेट ने 15 नवंबर से धान खरीदी शुरू करने, 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदने, बिजली बिल में रियायत जारी रखने और शासकीय सेवकों व उनके आश्रितों के लिए कैशलेस चिकित्सा सुविधा लागू करने के प्रस्तावों को मंजूरी दी।

बैठक में पांच वर्षों के लिए 500 करोड़ रुपये के मुख्यमंत्री अधोसंरचना मिशन और लगभग 500 करोड़ रुपये के मुख्यमंत्री पर्यटन विकास मिशन को भी स्वीकृति दी गई। इसके अलावा रेल परियोजना, सड़क निर्माण, खेल प्रतिभाओं को तराशने, औद्योगिक निवेश और कृषि उत्पादों के प्रसंस्करण को बढ़ावा देने से जुड़े निर्णय लिए गए।

किसानों को बड़ी राहत, 15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी

खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में प्रदेश के किसानों से 15 नवंबर से धान खरीदी की जाएगी। सरकार ने 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से अधिकतम 21 क्विंटल प्रति एकड़ के मान से धान खरीदने का निर्णय लिया है। इस व्यवस्था से 27.50 लाख से अधिक किसानों को लाभ पहुंचाने का लक्ष्य है।

कैबिनेट ने पिछले वर्ष पंजीकृत और एग्रीस्टेक आईडी वाले किसानों को दोबारा पंजीयन से छूट देने का फैसला किया है। एग्रीस्टेक में पंजीयन होने पर धान बेचने के लिए समिति में अलग से ऋण पुस्तिका ले जाने की जरूरत भी नहीं होगी। डिजिटल क्रॉप सर्वे से धान के रकबे का ऑनलाइन निर्धारण किया जाएगा और वास्तविक किसानों से खरीदी सुनिश्चित करने के लिए बायोमेट्रिक व्यवस्था अपनाई जाएगी।

किसानों की सुविधा के लिए 360 नए उपार्जन केंद्र शुरू किए जाएंगे। इससे प्रदेश में धान खरीदी केंद्रों की कुल संख्या बढ़कर 3100 हो जाएगी। कैबिनेट ने खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 और 2025-26 के अतिशेष धान के नीलामी के माध्यम से निराकरण संबंधी मंत्रिमंडलीय उपसमिति के निर्णय का भी अनुसमर्थन किया।

इसके साथ ही कृषक उन्नति योजना में संशोधन को मंजूरी दी गई है। इसके तहत धान फसल के लिए आदान सहायता राशि प्रति क्विंटल के बजाय प्रति एकड़ के आधार पर देने का निर्णय लिया गया है। सरकार का उद्देश्य किसानों को कृषि निवेश, उन्नत बीज, उर्वरक, कृषि यंत्रीकरण और आधुनिक तकनीकों को अपनाने के लिए प्रोत्साहित करना है।

बिजली उपभोक्ताओं को राहत, मार्च 2027 तक बढ़ी पात्रता अवधि

मुख्यमंत्री ऊर्जा राहत जन अभियान (एम-ऊर्जा) के तहत घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को 200 यूनिट तक बिजली बिल में मिल रही रियायत जारी रहेगी। योजना का लाभ लेने के लिए 400 यूनिट तक मासिक बिजली खपत की पात्रता अवधि 30 सितंबर 2026 से बढ़ाकर 31 मार्च 2027 कर दी गई है।

इस फैसले से लगभग 7.25 लाख घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को योजना के तहत मिल रही राहत का लाभ लगातार मिलता रहेगा।

सरकारी कर्मचारियों और परिवारों को मिलेगा कैशलेस इलाज

कैबिनेट ने शासकीय सेवकों और उनके आश्रित परिवारजनों के लिए कैशलेस चिकित्सा सुविधा लागू करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। नई व्यवस्था में सूचीबद्ध अस्पतालों में उपचार के दौरान मरीजों को चिकित्सा खर्च का भुगतान अपनी जेब से करके बाद में प्रतिपूर्ति का इंतजार नहीं करना पड़ेगा।

पूर्व-अनुमोदन और चिकित्सा दावों की प्रक्रिया ऑनलाइन तथा डिजिटल माध्यम से संचालित की जाएगी। इससे विशेष रूप से गंभीर बीमारियों और आपातकालीन परिस्थितियों में कर्मचारियों और उनके परिवारों को आर्थिक राहत मिलने की उम्मीद है।

सड़क विकास के लिए 130.88 करोड़ रुपये की राहत

बिटुमिन यानी डामर की कीमतों में असाधारण वृद्धि को देखते हुए सरकार ने सड़क निर्माण, नवीनीकरण और संधारण कार्यों में लगे पात्र ठेकेदारों को मूल्य राहत देने का फैसला किया है।

छत्तीसगढ़ ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण के अंतर्गत संचालित कार्यों के लिए 1 अप्रैल 2026 से 31 मार्च 2027 तक वास्तव में खरीदे और उपयोग किए गए बिटुमिन पर कुल 130.88 करोड़ रुपये की राहत बजट अनुदान के रूप में दी जाएगी।

वहीं, लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत राज्य वित्त पोषित सड़क कार्यों के उन अनुबंधों में, जिनकी निविदाएं 1 अप्रैल 2026 से पहले प्राप्त हुई थीं, 15 अक्टूबर से 31 दिसंबर 2026 तक खरीदे और उपयोग किए गए बिटुमिन पर भी राहत दी जाएगी। इस मद में लगभग 70 से 100 करोड़ रुपये अतिरिक्त खर्च होने का अनुमान है। सरकार को उम्मीद है कि इससे लंबित सड़क निर्माण कार्यों में तेजी आएगी।

पांच साल में 500 करोड़ से मजबूत होगा अधोसंरचना विकास

प्रदेश में सड़क और अन्य बुनियादी सुविधाओं के विकास को बेहतर बनाने के लिए मुख्यमंत्री अधोसंरचना मिशन-2026 को मंजूरी दी गई है। यह मिशन वित्तीय वर्ष 2026-27 से 2030-31 तक पांच वर्षों के लिए संचालित होगा। इसके लिए कुल 500 करोड़ रुपये, यानी प्रतिवर्ष 100 करोड़ रुपये का प्रावधान प्रस्तावित है।

लोक निर्माण विभाग मिशन का नोडल विभाग और छत्तीसगढ़ रोड एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड (CGRIDCL) क्रियान्वयन एजेंसी होगी। मिशन में सड़क नेटवर्क का मास्टर प्लान, डेटा आधारित योजना निर्माण, परियोजनाओं की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) पहले से तैयार करना, GIS आधारित नियोजन, डिजिटल निगरानी, गुणवत्ता परीक्षण और सड़क सुरक्षा ऑडिट पर जोर दिया जाएगा।

पर्यटन विकास पर 500 करोड़ रुपये खर्च करने की तैयारी

छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर नई पहचान दिलाने के लिए मुख्यमंत्री पर्यटन विकास मिशन को भी मंजूरी दी गई है। अगले पांच वर्षों में लगभग 500 करोड़ रुपये के प्रस्तावित प्रावधान से पर्यटन स्थलों पर सड़क संपर्क, बुनियादी सुविधाएं, सुरक्षा और स्वच्छता को बेहतर बनाया जाएगा।

मिशन के तहत होमस्टे, निजी निवेश और पर्यटन उद्यमिता को प्रोत्साहित किया जाएगा। इससे स्थानीय युवाओं, महिलाओं और स्व-सहायता समूहों के लिए रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर पैदा करने का लक्ष्य है।

295 किलोमीटर लंबी रेल परियोजना को मिलेगी गति

कैबिनेट ने कटघोरा-तखतपुर-मुंगेली-कवर्धा-खैरागढ़-डोंगरगढ़ रेल परियोजना के त्वरित क्रियान्वयन के लिए छत्तीसगढ़ रेलवे कॉर्पोरेशन लिमिटेड (CRCL) के माध्यम से शत-प्रतिशत इक्विटी निवेश के प्रस्ताव को मंजूरी दी है।

लगभग 295 किलोमीटर लंबी इस रेल परियोजना की अनुमानित लागत 8,000 करोड़ रुपये है। इसमें 25 प्रतिशत यानी लगभग 2,000 करोड़ रुपये अंशपूंजी के रूप में प्रस्तावित हैं। इसमें छत्तीसगढ़ शासन और रेल मंत्रालय लगभग 1,000-1,000 करोड़ रुपये का योगदान देंगे। राज्य की हिस्सेदारी मिनरल डेवलपमेंट फंड, जिला खनिज न्यास (DMF) और राज्य बजट के माध्यम से वहन की जाएगी।

इस परियोजना से रेल सुविधा से वंचित क्षेत्रों को बेहतर संपर्क मिलेगा। साथ ही उद्योग, पर्यटन, रोजगार और कृषि उपज को नए बाजारों तक पहुंचाने में मदद मिलेगी।

1000 करोड़ के निवेश वाली कोल गैसीफिकेशन परियोजनाओं को प्रोत्साहन

राज्य की औद्योगिक विकास नीति 2024-30 में संशोधन को मंजूरी देते हुए सरकार ने 1,000 करोड़ रुपये या उससे अधिक निवेश वाली कोल गैसीफिकेशन परियोजनाओं के लिए विशेष प्रोत्साहन पैकेज का प्रावधान किया है।

इसका उद्देश्य छत्तीसगढ़ के विशाल कोयला भंडार का मूल्यवर्धित उपयोग करना, आयात पर निर्भरता घटाना और बड़े औद्योगिक निवेश को आकर्षित करना है। इसके साथ ही औद्योगिक भूमि एवं भवन प्रबंधन नियम, 2015 में संशोधन को भी मंजूरी दी गई, जिससे भूमि उपयोग सरल बनाने, विवाद घटाने और रिक्त या अतिरिक्त भूमि के पारदर्शी आवंटन को बढ़ावा मिलेगा।

पांच सरकारी परिसंपत्तियों के पुनर्विकास को सैद्धांतिक मंजूरी

कैबिनेट ने रिडेवलपमेंट योजना के दूसरे चरण में पांच परियोजनाओं को सैद्धांतिक मंजूरी दी है। इनमें दुर्ग का शासकीय पोल्ट्री फार्म, रामानुजगंज का पशु चिकित्सालय परिसर, जशपुर में पुलिस लाइन एवं रणजीता स्टेडियम के पीछे की भूमि, सक्ती का बुधवारी बाजार और धमतरी के रुद्री चौक की शासकीय भूमि शामिल हैं।

इन परियोजनाओं को निजी भागीदारी के साथ सार्वजनिक-निजी भागीदारी (PPP) मॉडल पर विकसित किया जाएगा। इसका उद्देश्य जर्जर परिसंपत्तियों का बेहतर उपयोग, नई शासकीय सुविधाओं का निर्माण, राजस्व वृद्धि और रोजगार के अवसर बढ़ाना है।

राजनांदगांव में भंडारण और फल प्रसंस्करण को बढ़ावा

कैबिनेट ने राजनांदगांव जिले के ग्राम खपरीकला में केंद्रीय भंडारण निगम (CWC) को 10 एकड़ भूमि आवंटित करने की मंजूरी दी है। इससे जिले में कृषि उपज सहित अन्य वस्तुओं के सुरक्षित भंडारण की क्षमता बढ़ेगी।

वहीं, ग्राम सोमनी में राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (NDDB) के माध्यम से मल्टी फ्रूट प्रोसेसिंग फैसिलिटी स्थापित करने के लिए 31.55 एकड़ भूमि आवंटित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है। इस परियोजना में लगभग 400 करोड़ रुपये के निवेश का प्रस्ताव है। किसानों से सीधे फल खरीदने की व्यवस्था विकसित की जाएगी। परियोजना से 1,000 से अधिक प्रत्यक्ष और 5,000 से अधिक अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर सृजित होने का अनुमान है।

खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए 100 करोड़ का प्रावधान

मुख्यमंत्री खेल उत्कर्ष मिशन के प्रारूप को मंजूरी दी गई है। वित्तीय वर्ष 2026-27 में इसके लिए 100 करोड़ रुपये का बजट प्रावधान किया गया है। मिशन के तहत स्कूलों और चयन शिविरों के माध्यम से प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की पहचान कर उन्हें प्रशिक्षण की अलग-अलग श्रेणियों से जोड़ा जाएगा।

फीडर सेंटरों से लेकर राज्य खेल अकादमियों और उच्च प्रदर्शन केंद्रों तक खिलाड़ियों को प्रशिक्षण, विशेषज्ञ कोचिंग, स्पोर्ट्स साइंस और प्रदर्शन विश्लेषण की सुविधाएं देने की योजना है। पहले चरण में अंबिकापुर, बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग, जगदलपुर और जशपुर में फीडर सेंटर स्थापित किए जाएंगे। 10 प्रमुख खेल विधाओं में पदक की संभावना वाले खिलाड़ियों को विशेष सहायता और प्रतियोगिताओं में भाग लेने के अवसर दिए जाएंगे।

नगर पंचायत कूंरा अब कहलाएगी कुंवरगढ़

कैबिनेट ने रायपुर जिले की नगर पंचायत कूंरा का नाम बदलकर कुंवरगढ़ करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। कुंवरगढ़ को छत्तीसगढ़ के 36 गढ़ों में शामिल बताया गया है। यह क्षेत्र अपने प्राचीन मंदिरों, ऐतिहासिक धरोहरों और तालाबों के लिए जाना जाता है। स्थानीय नागरिक लंबे समय से इसकी ऐतिहासिक पहचान बहाल करने की मांग कर रहे थे।

राजनीतिक आंदोलनों के 9 मामले वापस लेने की प्रक्रिया को मंजूरी

मंत्रिपरिषद ने विशुद्ध रूप से राजनीतिक आंदोलनों से जुड़े नौ प्रकरणों को जनहित में न्यायालय से वापस लेने के संबंध में उपसमिति की 30 सितंबर 2026 की बैठक में की गई अनुशंसा के अनुसार आगे की कार्रवाई की अनुमति प्रदान की है।

प्रशासनिक व्यवस्था और कर्मचारियों से जुड़े अन्य फैसले

कैबिनेट ने सुशासन एवं अभिसरण विभाग के विभागाध्यक्ष कार्यालय में तीन नए पदों के सृजन को मंजूरी दी है। इनमें आयुक्त/संचालक, अपर संचालक और विशेषज्ञ (अपर संचालक स्तर) का एक-एक पद शामिल है।

वन मुख्यालय, अरण्य भवन, नवा रायपुर में पीएम गति-शक्ति, प्रगति और परिवेश पोर्टल से जुड़े कार्यों के लिए पे-लेवल-16 में विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी का एक अस्थायी पद भी एक वर्ष के लिए स्वीकृत किया गया है।

इसके अतिरिक्त स्वर्गीय डॉ. राकेश मोहन चंदोला, सह प्राध्यापक, चिकित्सा महाविद्यालय रायपुर की 19 अक्टूबर 1987 से 7 जनवरी 2022 तक की सेवा को परिवार पेंशन के प्रयोजन से नियमित सेवा मानने का निर्णय लिया गया है। इसके आधार पर पात्र परिवारजन को परिवार पेंशन, एरियर्स और नियमानुसार ब्याज के भुगतान को स्वीकृति दी गई है।

कुल मिलाकर कैबिनेट के फैसलों में किसानों को धान खरीदी और कृषि सहायता, घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को राहत, सरकारी कर्मचारियों के लिए कैशलेस इलाज तथा सड़क, रेल, पर्यटन, खेल और उद्योगों के विकास पर विशेष जोर दिया गया है।

The post छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले: 15 नवंबर से धान खरीदी, बिजली बिल में राहत जारी appeared first on CGNews Online.

अपंजीकृत कॉलोनी पर CG-RERA सख्त, प्रमोटर को 6.87 लाख देने का आदेश
🛑पूर्णता प्रमाण पत्र मिलने तक हर महीने देने होंगे 7,314 रुपये, बिना रेरा पंजीयन परियोजना विकसित करने पर अलग से होगी कार्रवाई

सीजी न्यूज ऑनलाइन, 27 अक्टूबर 2026। छत्तीसगढ़ भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण (CG-RERA) ने रायपुर जिले के सेजबहार स्थित ‘वात्सल्य गौरव-1, फेज-1’ परियोजना में विकास कार्य अधूरे रहने और पूर्णता प्रमाण पत्र नहीं लिए जाने पर सख्त रुख अपनाया है। प्राधिकरण ने प्रमोटर को संबंधित आबंटी को 6 लाख 87 हजार 496 रुपये ब्याज का भुगतान करने का आदेश दिया है। साथ ही परियोजना का पूर्णता प्रमाण पत्र मिलने तक 1 नवंबर 2026 से हर महीने 7,314 रुपये ब्याज देने के निर्देश भी दिए हैं।

2019 से अक्टूबर 2026 तक का ब्याज देना होगा

प्राधिकरण की सुनवाई में पाया गया कि परियोजना में स्वीकृत ले-आउट के अनुरूप विकास कार्य पूरे नहीं किए गए हैं। इसके अलावा सक्षम प्राधिकारी से पूर्णता प्रमाण पत्र भी प्राप्त नहीं किया गया। इन परिस्थितियों को देखते हुए CG-RERA ने परियोजना को अपूर्ण मानते हुए भू-संपदा (विनियमन और विकास) अधिनियम, 2016 की धारा 18 के तहत ब्याज भुगतान का आदेश पारित किया।

आदेश के अनुसार, आबंटी द्वारा जमा की गई 8 लाख 12 हजार 643 रुपये की राशि पर वर्ष 2019 से अक्टूबर 2026 तक 10.80 प्रतिशत वार्षिक ब्याज दर से कुल 6 लाख 87 हजार 496 रुपये का भुगतान करना होगा। इसके अतिरिक्त पूर्णता प्रमाण पत्र मिलने तक प्रत्येक माह 7,314 रुपये का भुगतान भी करना होगा।

बिना रेरा पंजीयन परियोजना विकसित करने पर अलग मामला

CG-RERA ने परियोजना का पंजीयन नहीं कराए जाने को भी गंभीरता से लिया है। प्राधिकरण ने स्पष्ट किया कि अधिनियम की धारा 3 के तहत पंजीयन के दायरे में आने वाली परियोजनाओं का रेरा में पंजीयन अनिवार्य है। इसके बावजूद परियोजना का पंजीयन नहीं कराए जाने पर प्रमोटर के खिलाफ धारा 59 के तहत पृथक प्रकरण दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं।

भूखंड बेचने के बाद भी प्रमोटर की जिम्मेदारी बरकरार

प्राधिकरण ने अपने आदेश के माध्यम से स्पष्ट किया है कि भूखंड बेच देने मात्र से प्रमोटर की जिम्मेदारी समाप्त नहीं हो जाती। स्वीकृत ले-आउट के अनुसार सड़क, नाली, विद्युत, पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना, विकास कार्य पूरे करना और आवश्यक प्रमाण पत्र प्राप्त करना प्रमोटर का दायित्व है।

CG-RERA की इस कार्रवाई को भूखंड खरीदारों के अधिकारों की सुरक्षा और रियल एस्टेट क्षेत्र में जवाबदेही सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। आदेश से यह संदेश भी गया है कि परियोजना अधूरी छोड़ने और रेरा अधिनियम के प्रावधानों का पालन नहीं करने पर संबंधित प्रमोटरों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जा सकती है।

The post अपंजीकृत कॉलोनी पर CG-RERA सख्त, प्रमोटर को 6.87 लाख देने का आदेश appeared first on CGNews Online.

नेवई ओवरब्रिज पर एक्टिवा की टक्कर से बाइक सवार की मौत, दामाद भी था साथ
दुर्ग, 27 अक्टूबर 2026। नेवई ओवरब्रिज पर तेज रफ्तार एक्टिवा की टक्कर से बाइक सवार 40 वर्षीय रवि साहू की मौत हो गई। हादसे में उनके सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई थीं। अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत अवस्था में लाया जाना दर्ज किया। मामले की मर्ग जांच के बाद नेवई पुलिस ने 26 अक्टूबर को एक्टिवा चालक के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, घटना 20 अक्टूबर 2026 की शाम करीब 6 बजे की है। रवि साहू अपनी मोटरसाइकिल क्रमांक CG 07 DE 8617 पर अपने दामाद विजय कुमार साहू को बैठाकर नेवई मंगल बाजार से सब्जी खरीदने के बाद घर लौट रहे थे। इसी दौरान नेवई ओवरब्रिज के ऊपर एक्टिवा क्रमांक CG 07 AK 0885 के चालक ने कथित तौर पर तेज गति और लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

टक्कर से रवि साहू के सिर सहित शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल दुर्ग ले जाया गया, जहां चिकित्सकीय सूचना में उन्हें मृत अवस्था में लाया जाना बताया गया। अस्पताल की सूचना पर सिटी कोतवाली दुर्ग में मर्ग कायम कर शव पंचनामा सहित आवश्यक कार्रवाई की गई।

मर्ग क्रमांक 59/2026 की जांच थाना नेवई में की गई। मृतक के दामाद विजय कुमार साहू और प्रत्यक्षदर्शी दिनेश यादव के कथनों के आधार पर पुलिस ने प्रथम दृष्टया एक्टिवा चालक की लापरवाही से दुर्घटना होना पाया। जांच के बाद पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 281, 125(ए), 106(1) तथा मोटर वाहन अधिनियम की धारा 184 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

The post नेवई ओवरब्रिज पर एक्टिवा की टक्कर से बाइक सवार की मौत, दामाद भी था साथ appeared first on CGNews Online.

दुर्ग में ED की दबिश! ऋषभ ग्रीन सिटी में कारोबारी गुलशन बघेल के आवास पर छापा
🛑सुबह 5 बजे पहुंची करीब 10 अधिकारियों की टीम, E-701 में दस्तावेजों की जांच जारी; कोयला और रियल एस्टेट कारोबार से जुड़े पहलुओं पर नजर

दुर्ग, 27 अक्टूबर 2026 छत्तीसगढ़ के दुर्ग में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई से कारोबारी हलकों में हलचल मच गई है। मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह करीब 5 बजे ED की टीम ऋषभ ग्रीन सिटी स्थित कारोबारी गुलशन कुमार बघेल के आवास पर पहुंची। बताया जा रहा है कि करीब 10 अधिकारियों की टीम ने सोसायटी की सातवीं मंजिल पर स्थित फ्लैट नंबर E-701 में दबिश दी।

सूत्रों के मुताबिक, टीम आवास में दस्तावेजों और अन्य कागजात की जांच कर रही है। कार्रवाई के दौरान किन दस्तावेजों की पड़ताल की जा रही है और जांच का आधिकारिक आधार क्या है, इसकी विस्तृत जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है।

कौन हैं गुलशन कुमार बघेल?

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुलशन कुमार बघेल कारोबारी और ट्रांसपोर्टर हैं। उनके नाम से बघेल कॉर्पोरेट प्राइवेट लिमिटेड नामक कंपनी संचालित होने की जानकारी भी सामने आई है। उनका कोयला और रियल एस्टेट कारोबार से जुड़ाव बताए जाने के बीच ED की इस कार्रवाई को लेकर चर्चाएं तेज हैं। हालांकि, इन कारोबारी गतिविधियों और मौजूदा जांच के बीच संबंध की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

ED की कार्रवाई पर आधिकारिक जानकारी का इंतजार

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि कार्रवाई किस मामले में की जा रही है और जांच के दौरान क्या-क्या मिला है। ED की ओर से आधिकारिक बयान या जब्ती संबंधी जानकारी सामने आने के बाद ही कार्रवाई की पूरी तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी।

दुर्ग में हुई इस कार्रवाई पर अब कारोबारी जगत और स्थानीय लोगों की नजरें टिकी हुई हैं। मामले में आधिकारिक जानकारी सामने आने पर आगे की स्थिति स्पष्ट होगी।

The post दुर्ग में ED की दबिश! ऋषभ ग्रीन सिटी में कारोबारी गुलशन बघेल के आवास पर छापा appeared first on CGNews Online.

दुर्ग-भिलाई के 5 मेडिकल स्टोर्स की जांच, दो में मिली अनियमितता
🛑क्रय-विक्रय रिकॉर्ड में खामियां और रजिस्टर्ड फार्मासिस्ट अनुपस्थित, नियमानुसार होगी कार्रवाई

दुर्ग, 27 अक्टूबर 2026। नारकोटिक एवं साइकोट्रॉपिक दवाओं के अवैध कारोबार पर नियंत्रण और औषधि नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के लिए खाद्य एवं औषधि प्रशासन दुर्ग तथा नारकोटिक नियंत्रण विभाग रायपुर की संयुक्त टीम ने दुर्ग और भिलाई के पांच मेडिकल स्टोर्स की जांच की। जांच के दौरान दो मेडिकल स्टोर्स में अनियमितताएं सामने आईं, जिनके खिलाफ औषधि एवं प्रसाधन सामग्री नियमावली, 1945 के तहत कार्रवाई की जाएगी।

जिला जनसंपर्क कार्यालय दुर्ग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, संयुक्त जांच दल ने मेडिकल स्टोर्स में नारकोटिक एवं साइकोट्रॉपिक औषधियों के क्रय-विक्रय से संबंधित रिकॉर्ड की विस्तृत जांच की। इस दौरान मेसर्स जनता मेडिकल स्टोर्स, सड़क-18, कैंप-01, भिलाई तथा मेसर्स देवांगन मेडिकल स्टोर्स, शास्त्री मार्केट, पावर हाउस, भिलाई में दवाओं के क्रय-विक्रय के रिकॉर्ड नियमानुसार नहीं पाए गए। इसके अलावा दोनों मेडिकल स्टोर्स में रजिस्टर्ड फार्मासिस्ट भी अनुपस्थित मिले।

तीन मेडिकल स्टोर्स का संचालन मिला नियमानुसार

सहायक औषधि नियंत्रक संजय सिंह के अनुसार, जांच के दौरान तीन अन्य मेडिकल प्रतिष्ठानों का संचालन नियमानुसार पाया गया। इनमें मेसर्स स्पर्श हॉस्पिटल फार्मेसी, रामनगर, भिलाई; मेसर्स श्याम मेडिकल्स, नंदिनी रोड, पावर हाउस, भिलाई तथा साईं कामना एजेंसी, दुर्ग शामिल हैं।

संयुक्त टीम ने की कार्रवाई

इस जांच अभियान में औषधि निरीक्षक विष्णु प्रसाद साहू, चंद्रकला ठाकुर, जगेश्वरी साहू तथा नारकोटिक नियंत्रण विभाग रायपुर के निरीक्षक त्रिलोक कुमार और उपनिरीक्षक अंकित मीणा शामिल रहे।

खाद्य एवं औषधि प्रशासन की इस कार्रवाई का उद्देश्य नियंत्रित श्रेणी की दवाओं के क्रय-विक्रय में निर्धारित नियमों का पालन सुनिश्चित करना और दवाओं के अनधिकृत कारोबार पर अंकुश लगाना है।

The post दुर्ग-भिलाई के 5 मेडिकल स्टोर्स की जांच, दो में मिली अनियमितता appeared first on CGNews Online.

अफवाहों पर नहीं, सही तथ्यों पर विश्वास करें युवा : महापौर अल्का बाघमार
🛑साइंस कॉलेज दुर्ग में युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित, एसआईआर और मतदान के महत्व पर हुई चर्चा

दुर्ग, 27 अक्टूबर 206। शासकीय विश्वनाथ यादव तामस्कर स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय (साइंस कॉलेज), दुर्ग में युवा संवाद कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार तथा साइंस कॉलेज की एनएसएस इकाई के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में दुर्ग महापौर श्रीमती अल्का बाघमार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं।

महापौर अल्का बाघमार ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि उन्हें सोशल मीडिया पर प्रसारित रील और अपुष्ट सूचनाओं के आधार पर कोई कदम उठाने से बचना चाहिए। युवाओं को अफवाहों के बजाय सही तथ्यों पर विश्वास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि युवा एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) की प्रक्रिया को स्वयं अच्छी तरह समझें और अपने आसपास के लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करें।

उन्होंने कहा कि गलत जनप्रतिनिधि का चुनाव देश को गलत दिशा में ले जा सकता है। इसलिए प्रत्येक युवा को मतदान की जिम्मेदारी गंभीरता से निभानी चाहिए। एसआईआर लोकतांत्रिक जागरूकता का महत्वपूर्ण हिस्सा है और इस प्रक्रिया के दौरान नागरिकों को अधिकारियों के साथ सहयोगपूर्ण व्यवहार करना चाहिए। जब युवा जागरूक होता है, तभी लोकतंत्र मजबूत बनता है।

दीप प्रज्ज्वलन और राष्ट्रगीत के साथ हुआ शुभारंभ

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की वंदना एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ और छत्तीसगढ़ राज्य गीत ‘अरपा पैरी के धार’ की प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम की संचालक डॉ. ज्योति धारकर ने आयोजन की रूपरेखा प्रस्तुत की। अतिथियों का स्वागत श्रीफल, शॉल और प्रतीक चिह्न भेंटकर किया गया।

माय भारत के जिला युवा अधिकारी क्षितिज गुप्ता ने स्वागत भाषण में बताया कि युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में माय भारत युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन देश के 500 जिलों में 25 अक्टूबर से 5 नवंबर तक किया जाएगा। उन्होंने बताया कि माय भारत का कार्यालय देश के 786 जिलों में स्थापित है। इसी विभाग के अंतर्गत आयोजित क्विज प्रतियोगिता में 44 हजार प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।

‘विकसित भारत युवा संवाद’ में एसआईआर की दी जानकारी

साइंस कॉलेज दुर्ग के एनएसएस अधिकारी डॉ. तरुण साहू एवं डॉ. मीना मान ने कार्यक्रम के उद्देश्यों की जानकारी दी। इसके बाद कॉलेज के पूर्व छात्र एवं युवा आइकन दीपांशु नेताम ने ‘विकसित भारत युवा संवाद : अपने वोट को पहचानें’ विषय पर पावरपॉइंट प्रस्तुति दी। उन्होंने एसआईआर की प्रक्रिया को राष्ट्रीय स्तर से लेकर बूथ स्तर तक समझाते हुए मतदाता सूची में पात्र मतदाताओं के नाम शामिल होने के महत्व पर प्रकाश डाला।

युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के दुर्ग जिले के उपनिदेशक नितिन शर्मा ने कहा कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं और नागरिकों को मतदान से जुड़ी जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने युवाओं से एसआईआर की पूरी प्रक्रिया को गंभीरता से समझने की अपील की। उन्होंने बताया कि देश में अब तक आठ बार एसआईआर की प्रक्रिया हो चुकी है और वर्तमान में नौवीं बार यह प्रक्रिया जारी है।

विद्यार्थियों ने खुलकर रखे अपने विचार

युवा संवाद के तीसरे चरण में जनप्रतिनिधियों और विद्यार्थियों के बीच खुला संवाद हुआ। इस दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न मुद्दों पर सवाल पूछे और अपने विचार रखे। चर्चा में रोशनी द्विवेदी, मुस्कान साहू, कुशल कुमार, सागर बंजारे, अनुभव झा, नूतन देशमुख और राधिका साहू सहित अन्य विद्यार्थियों ने भाग लिया। महापौर अल्का बाघमार ने विद्यार्थियों के सवालों का जवाब देते हुए उनके विचारों और जिज्ञासाओं पर अपनी बात रखी।

खिलाड़ियों का सम्मान, 300 से अधिक विद्यार्थी रहे मौजूद

कार्यक्रम के दौरान खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। इनमें नेटबॉल में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए राज्य खेल अलंकरण समारोह में शहीद राजीव पांडेय पुरस्कार से सम्मानित निशा कुमारी तथा खो-खो में उपलब्धि के लिए शहीद पंकज विक्रम पुरस्कार से सम्मानित अंकुश सिंह शामिल रहे। खिलाड़ियों ने अपने अनुभव साझा किए, जिन्हें उपस्थित लोगों ने सराहा।

समारोह के दौरान साइंस कॉलेज के राधाकृष्णन सभागार में उपस्थित लोगों को लोकतांत्रिक शपथ भी दिलाई गई। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अजय कुमार सिंह ने आभार व्यक्त करते हुए आयोजन को सफल बताया। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम ने युवाओं को लोकतंत्र और नागरिक जिम्मेदारियों के प्रति विचार करने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में विभिन्न जनप्रतिनिधियों के साथ कॉलेज के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. अभिनेष सुराना, डॉ. राकेश रंजन सिंह, डॉ. प्रशांत श्रीवास्तव, डॉ. जी.एस. ठाकुर, डॉ. मीना मान, डॉ. प्रीति तन्ना टांक, डॉ. लक्ष्मेन्द्र कुलदीप, डॉ. सीमा पंजवानी, डॉ. लतिका ताम्रकार और डॉ. ओम कुमारी देवांगन सहित बड़ी संख्या में प्राध्यापक मौजूद रहे। आयोजन में 300 से अधिक छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

The post अफवाहों पर नहीं, सही तथ्यों पर विश्वास करें युवा : महापौर अल्का बाघमार appeared first on CGNews Online.

हथखोज बाईपास पर गांजा बेचते युवक गिरफ्तार, 1.520 किलो गांजा जब्त
🛑₹76,700 का गांजा और बिक्री की नकदी बरामद, पुरानी भिलाई पुलिस की कार्रवाई

भिलाईनगर, 27 अक्टूबर 2026। जिले में अवैध मादक पदार्थों की बिक्री और तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुरानी भिलाई पुलिस ने हथखोज बाईपास रोड क्षेत्र से गांजा बिक्री के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 1.520 किलोग्राम गांजा और बिक्री की 700 रुपये नकदी जब्त की है। जब्त सामग्री की कुल अनुमानित कीमत 76,700 रुपये बताई गई है।

पुलिस के अनुसार, अवैध मादक पदार्थों की बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर हथखोज बाईपास रोड, पुरानी भिलाई क्षेत्र में कार्रवाई की गई। यहां से रितेश अहिरवार उर्फ केम्मा (25 वर्ष), निवासी वार्ड क्रमांक-01, थाना पुरानी भिलाई, जिला दुर्ग को गिरफ्तार किया गया।

एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 1.520 किलोग्राम गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत 76,000 रुपये है, तथा बिक्री की 700 रुपये नकदी जब्त की है। मामले में थाना पुरानी भिलाई में अपराध क्रमांक 610/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(ख) एवं 27(क) में प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी के विरुद्ध पूर्व में भी विभिन्न आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं।

इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक विजय यादव, परिवीक्षाधीन उप निरीक्षक सुलेखा, आरक्षक राजकुमार, आरक्षक भोजेंद्र पटेल एवं आरक्षक वसीम खान का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

दुर्ग पुलिस की अपील

दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि अवैध मादक पदार्थों की बिक्री, तस्करी या नशे के अवैध कारोबार से संबंधित कोई भी जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें, ताकि ऐसे मामलों में समय पर कार्रवाई की जा सके।

The post हथखोज बाईपास पर गांजा बेचते युवक गिरफ्तार, 1.520 किलो गांजा जब्त appeared first on CGNews Online.

धनु राशि सरकारी कार्यो में पहले उलझन पड़ेगी, मकर राशि व्यवहार में नरमी रखें
🙏🏻हर हर महादेव 🙏🏻
🚩 ~ सनातन पंचांग ~ 🚩
🌤️ दिनांक – 27 अक्टूबर 2026
🌤️ दिन – मंगलवार
🌤️ विक्रम संवत – 2083 (गुजरात अनुसार 2082)
🌤️ शक संवत – 1948
🌤️ अयन – दक्षिणायन
🌤️ ऋतु – हेमंत ऋतु
🌤️ मास – कार्तिक (गुजरात महाराष्ट्र अनुसार आश्विन)
🌤️ पक्ष – कृष्ण
🌤️ तिथि – प्रतिपदा सुबह 07:01 तक तत्पश्चात द्वितीया
🌤️ नक्षत्र – भरणी शाम 03:39 तक तत्पश्चात कृत्तिका
🌤️ योग – सिद्धि सुबह 10:53 तक तत्पश्चात व्यतीपात
🌤️राहुकाल – शाम 03:14 से शाम 04:40 तक
🌤️ सूर्योदय – 06:40
🌤️ सूर्यास्त – 06:04
👉 दिशाशूल – उत्तर दिशा में
🚩व्रत पर्व विवरण – व्यतीपात योग (सुबह 10:53 से 28 अक्टूबर सुबह 07:18 तक), द्वितीया क्षय तिथि
विशेष – प्रतिपदा को कूष्माण्ड (कुम्हड़ा पेठा) न खाएं क्योकि यह धन का नाश करने वाला है (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-38)
🚩~सनातन पंचांग ~🚩

🌷 व्यतिपात योग 🌷
➡️ 27 अक्टूबर 2026 मंगलवार को सुबह 10:53 से 28 अक्टूबर सुबह 07:18 तक व्यतिपात योग है।
🙏🏻 व्यतिपात योग की ऐसी महिमा है कि उस समय जप पाठ प्राणायम, माला से जप या मानसिक जप करने से भगवान की और विशेष कर भगवान सूर्यनारायण की प्रसन्नता प्राप्त होती है जप करने वालों को, व्यतिपात योग में जो कुछ भी किया जाता है उसका १ लाख गुना फल मिलता है।
🙏🏻 वाराह पुराण में ये बात आती है व्यतिपात योग की।
🌞 ~ सनातन पंचांग ~ 🌞

👉🏻 * दीपक जलाकर पाए करोड़ों गुना पुण्य*

🌷 कार्तिक में दीपदान 🌷
➡ 26 अक्टूबर, सोमवार से कार्तिक व्रत-स्नान प्रारंभ हो चुका है ।
💥 विशेष ~ गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार अभी अश्विन मास है ।
🙏🏻 महापुण्यदायक तथा मोक्षदायक कार्तिक के मुख्य नियमों में सबसे प्रमुख नियम है दीपदान। दीपदान का अर्थ होता है आस्था के साथ दीपक प्रज्वलित करना। कार्तिक में प्रत्येक दिन दीपदान जरूर करना चाहिए।
🙏🏻 पुराणों में वर्णन मिलता है।
🌷 “हरिजागरणं प्रातःस्नानं तुलसिसेवनम् । उद्यापनं दीपदानं व्रतान्येतानि कार्तिके।।“ (पद्मपुराण, उत्तरखण्ड, अध्याय 115)
🌷 “स्नानं च दीपदानं च तुलसीवनपालनम् । भूमिशय्या ब्रह्मचर्य्यं तथा द्विदलवर्जनम् ।।
विष्णुसंकीर्तनं सत्यं पुराणश्रवणं तथा । कार्तिके मासि कुर्वंति जीवन्मुक्तास्त एव हि ।।” (स्कन्दपुराण, वैष्णवखण्ड, कार्तिकमासमाहात्म्यम, अध्याय 03)
🙏🏻 पद्मपुराण उत्तरखंड, अध्याय 121 में कार्तिक में दीपदान की तुलना अश्वमेघ यज्ञ से की है :
🌷 घृतेन दीपको यस्य तिलतैलेन वा पुनः। ज्वलते यस्य सेनानीरश्वमेधेन तस्य किम्।
➡ कार्तिक में घी अथवा तिल के तेल से जिसका दीपक जलता रहता है, उसे अश्वमेघ यज्ञ से क्या लेना है।
🙏🏻 अग्निपुराण के 200 वे अध्याय के अनुसार
🌷 दीपदानात्परं नास्ति न भूतं न भविष्यति
➡ दीपदान से बढ़कर न कोई व्रत है, न था और न होगा ही
🙏🏻 स्कंदपुराण, वैष्णवखण्ड के अनुसार
🌷 सूर्यग्रहे कुरुक्षेत्रे नर्मदायां शशिग्रहे ।। तुलादानस्य यत्पुण्यं तदत्र दीपदानतः ।।
➡ कुरुक्षेत्र में सूर्यग्रहण के समय और नर्मदा में चन्द्रग्रहण के समय अपने वजन के बराबर स्वर्ण के तुलादान करने का जो पुण्य है वह केवल दीपदान से मिल जाता है।
🔥 कार्तिक में दीपदान का एक मुख्य उद्देश्य पितरों का मार्ग प्रशस्त करना भी है।
🌷 “तुला संस्थे सहस्त्राशौ प्रदोषे भूतदर्शयोः
उल्का हस्ता नराः कुर्युः पितृणाम् मार्ग दर्शनम्।।”
➡ पितरों के निमित्त दीपदान जरूर करें।
🙏🏻 पद्मपुराण, उत्तरखंड, अध्याय 123 में महादेव कार्तिक में दीपदान का माहात्म्य सुनाते हुए अपने पुत्र कार्तिकेय से कहते हैं ।
🌷 शृणु दीपस्य माहात्म्यं कार्तिके शिखिवाहन। पितरश्चैव वांच्छंति सदा पितृगणैर्वृताः।।
भविष्यति कुलेऽस्माकं पितृभक्तः सुपुत्रकः। कार्तिके दीपदानेन यस्तोषयति केशवम्।।
➡ “मनुष्य के पितर अन्य पितृगणों के साथ सदा इस बात की अभिलाषा करते हैं कि क्या हमारे कुल में भी कोई ऐसा उत्तम पितृभक्त पुत्र उत्पन्न होगा, जो कार्तिक में दीपदान करके श्रीकेशव को संतुष्ट कर सके। ”
🔥 दीपदान कहाँ करें 🔥
🙏🏻 देवालय (मंदिर) में, गौशाला में, वृक्ष के नीचे, तुलसी के समक्ष, नदी के तट पर, सड़क पर, चौराहे पर, ब्राह्मण के घर में, अपने घर में ।
🙏🏻 अग्निपुराण के 200 वे अध्याय के अनुसार
🌷 देवद्विजातिकगृहे दीपदोऽब्दं स सर्वभाक्
➡ जो मनुष्य देवमन्दिर अथवा ब्राह्मण के गृह में दीपदान करता है, वह सबकुछ प्राप्त कर लेता है। पद्मपुराण के अनुसार मंदिरों में और नदी के किनारे दीपदान करने से लक्ष्मी जी प्रसन्न होती हैं। दुर्गम स्थान अथवा भूमि पर दीपदान करने से व्यक्ति नरक जाने से बच जाता है।
🔥 जो देवालय में, नदी के किनारे, सड़क पर दीप देता है, उसे सर्वतोमुखी लक्ष्मी प्राप्त होती है। कार्तिक में प्रतिदिन दो दीपक जरूर जलाएं। एक श्रीहरि नारायण के समक्ष तथा दूसरा शिवलिंग के समक्ष ।
👉🏻 शेष कल…….
🚩 ~ सनातन पंचांग ~ 🚩

🌹 जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई 🌹
आपका जन्मदिन: 27 अक्टूबर

अंक ज्योतिष का सबसे आखरी मूलांक है नौ। आप बेहद साहसी हैं। आपके स्वभाव में एक विशेष प्रकार की तीव्रता पाई जाती है। आप सही मायनों में उत्साह और साहस के प्रतीक हैं। मंगल ग्रहों में सेनापति माना जाता है। अत: आप में स्वाभाविक रूप से नेतृत्त्व की क्षमता पाई जाती है। लेकिन आपको बुद्धिमान नहीं माना जा सकता। आपके जन्मदिन की संख्या आपस में जुड़ कर नौ होती है। यह मूलांक भूमि पुत्र मंगल के अधिकार में रहता है। मंगल के मूलांक वाले चालाक और चंचल भी होते हैं। आपको लड़ाई-झगड़ों में भी विशेष आनन्द आता है। आपको विचित्र साहसिक व्यक्ति कहा जा सकता है।

आपके लिए खास

शुभ दिनांक : 9, 18, 27

शुभ अंक : 1, 2, 5, 9, 27, 72

शुभ वर्ष : 2027, 2036, 2045

ईष्टदेव : हनुमान जी, मां दुर्गा।

शुभ रंग : लाल, केसरिया, पीला

आपकी जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल
करियर: अधिकार क्षेत्र में वृद्धि संभव है। नौकरी में आ रही बाधा दूर होगी। महत्वपूर्ण कार्य योजनाओं में सफलता मिलेगी। राजनैतिक व्यक्ति सफलता का स्वाद चख सकते हैं।

सेहत: स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा।

परियार: मित्रों स्वजनों का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी। आप अपनी शक्ति का सदुपयोग कर प्रगति की और अग्रसर होंगे। पारिवारिक विवाद सुलझेंगे।

🌹आज का राशिफल ⚜🌹
दिनांक : 27 अक्टूबर 2026

🐊मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन भी आपको शुभ फल देने वाला है। आज आप अपने व्यवहार कुशलता से किसी का भी दिल जीत सकते हैं। सरकारी अथवा अचल संपत्ति के दस्तावेज करने के लिए आज का दिन शुभ है। व्यवसाय में निवेश भविष्य के लिए लाभदायक रहेगा। मित्र-परिजनों के साथ मनोरंजन के अवसर मिलेंगे महिला वर्ग घरेलु झगड़े का कारण बनेगी निवारण भी स्वयं ही करेंगी। आज आपके हाथ से किये गए शुभकर्म अति लाभदायक सिद्ध होंगे। मध्यान के समय मन चंचल रहेगा आवश्यक निर्णय इस अवधि में ना लें।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज का दिन विषम परिस्थितियों वाला रहेगा। आज मन में भावुकता एवं क्रोध की अधिकता रहने से छोटी बात गंभीर विवाद का रूप ले सकती है। मध्यान पश्चात संतान और जीवनसाथी के स्वास्थ्य ख़राब हो सकता है। वाणी एवं व्यवहार संयमित रखें अन्यथा सम्मान में कमी आ सकती है। सरकारी कार्यो को संभवतः टाले निर्णय आपके विपरीत रहेंगे। धन लाभ की संभावनाएं आज कम ही है परन्तु जब भी होगा आकस्मिक ही होगा। विपरीत लिंगीय आकर्षण अधिक रहने से कार्यो से ध्यान भटकेगा।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज के दिन का पूर्वार्ध पहले की भांति ही आनंददायक रहेगा। मानसिक रूप से प्रसन्न रहेंगे। कार्यो में थोड़े प्रयत्न से लाभ होगा। प्रियजनों से उपहार-भेंट मिलेगी। नौकरी पेशा जातको को दिन के उत्तरार्ध में काम का बोझ बढेगा। दोपहर के बाद का समय परिश्रम साध्य रहेगा। लापरवाही करने पर बनते कार्यो में विघ्न आएंगे। लाभ के अनुबंध मिलने की संभावना है परन्तु किसी के टांग अड़ाने से दुविधा में पड़ेंगे। परिवार में आज समय से काम ना करने पर स्त्री-संतान से मतभेद हो सकता है।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का दिन भी आपके पक्ष में रहेगा। परन्तु सेहत में थोड़ा उतार चढ़ाव बना रहेगा। पुराने लटके कार्यो में गति आएगी। नई योजनाएं अधिक फलीभूत होंगी। सामाजिक कारणों से भी आज अधिक व्यस्त रह सकते है। सरकारी कार्य आज करना ठीक रहेगा निश्चित सफलता मिलेगी। संध्या के समय धन की आमद होने से आर्थिक स्थिति सुधरेगी। विरोधी आज शांत रहेंगे। महिलायें आज घरेलू कार्य मे ज्यादा व्यस्त रहेंगी। रिश्तेदारों के आने से चहल पहल बढ़ेगी।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन आध्यात्म एवं धार्मिक आस्था में वृद्धि करने वाला रहेगा। पुण्योदय होने से भाग्योन्नति के अवसर मिलेंगे। फिर भी आज आपके निर्णय सही दिशा ले रहे है या नहीं इसकी जांच अवश्य करलें। धार्मिक यात्रा देव दर्शन के योग है। घर में वैवाहिक कार्यो की रूप रेखा बनेगी। कार्य व्यवसाय पर भी दिन लाभ कराने वाला रहेगा। पुराने परिचितों से भेंट होगी।
महिलाये आज कार्यो में विलंब करेंगी जिससे थोड़ी अव्यवस्था फैलेंगी। संतानो का स्वभाव चंचल रहेगा शान्ति के लिएछोटी मोटी बातो की अनदेखी करें।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आपका आज का दिन प्रतिकूल परिस्थिति वाला रहेगा। आज घर सदस्य की चिकित्सा पर अधिक खर्च होने से आर्थिक हालात असामान्य बनेंगे उधार भी लेना पड़ सकता है यथा संभव आज उधार ना लें। कार्य क्षेत्र पर आज दुसरो के ऊपर निर्भर रहना पड़ सकता है। अधिक भाग दौड़ रहने के कारण थकान एवं स्वाभाव में रूखापन आने से प्रेम संबंध बिगड़ने की संभावना है। यात्रा में वाहन से चोट लग सकती है। जोखिम वाले कार्यो से दूर रहें आज परिवार की महिलाओं की बात ना मानने से बाद में पछतावा होगा।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन आपके लिए उन्नति दायक रहेगा। कार्य क्षेत्र पर आज अधिकारियो का प्रोत्साहन मिलने से उन्नति के मार्ग खुलेंगे। व्यवसाय में लाभ पाने के लिए थोड़ा परिश्रम करना पड़ सकता है लेकिन इसका फल आश्चर्य में डालने वाला रहेगा। अनैतिक कार्यो में पड़ने से मान हानि के योग बनेंगे इससे दूर रहें। परिजनों से मधुर भावनात्मक सम्बन्ध रहेंगे घरेलू समस्याओ को महिलाये अपने बल पर सुलझा लेंगी। संध्या के समय शुभ समाचार मिलेंगे। उत्तम भोजन वाहन मनोरंजन पर्यटन से आनंद मिलेगा।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन आपके लिये बीते कल की तुलना में थोड़ी राहत प्रदान करेगा। आज धन का खर्च आय की तुलना में अधिक रहेगा फिर भी मानसिक रूप से दिन भर प्रसन्न रहेंगे। घर में किसी अविवाहित के रिश्ते की बात आगे बढ़ेगी। कीमती वस्तुओ की खरीददारी पर खर्च होगा। कार्य क्षेत्र से आज सिमित धन लाभ होगा। अधिकांश कार्य आज सहयोगियों की सहायता लेकर ही करने पढ़ेंगे। शेयर एवं अन्य जोखिम वाले कार्य मे निवेश अवश्य लाभ देगा। महिलाये आज किसी का सहयोग करके आत्मसंतुष्टि अनुभव करेंगी।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज का दिन घर एवं बाहर के वातावरण में बदलाव लाने वाला रहेगा। सेहत थोड़ी नरम रहने से आलस्य रहेगा फिर भी आज आप घरेलु समस्याओं के समाधान के प्रति अधिक सतर्क रहेंगे। आज वाणी एवं व्यवहार में भी कल की अपेक्षा नरमी रहेगी। सरकारी कार्यो में पहले उलझन पड़ेगी लेकिन किसी अनुभवी के सहयोग से समाधान मिल जाएगा।कार्य क्षेत्र पर आज कुछ महत्त्वपूर्ण बदलाव कर सकते है इस पर खर्च भी होगा। संध्या के समय मनोरंजन के अवसर तलाशेंगे स्त्री सुख आवश्यकता पूर्ति करने पर ही मिलेगा।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज की दिनचर्या असंयमित रहेगी। आज के दिन का पूर्वार्ध परिवार में कलह रहने के कारण अशान्त रहेगा इसका कारण आप ही रहेंगे। सेहत भी असामान्य रहने से कार्य क्षेत्र पर बेहतर अनुभव नहीं करेंगे। धन लाभ के लिए आज चाटुकारिता का सहारा लेना पड़ सकता है। धार्मिक स्थानों पर दान पुण्य के अवसर मिलेंगे। स्त्री मित्रो से संबंदो में कड़वाहट आ सकती है बहसबाजी से बचें। व्यवहार में नरमी रखें भ्रामक बातो पर विश्वास ना करें लोग आपको उकसाने का काम करेंगे।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित फलदायक रहेगा। दिन के पूर्वार्ध में कार्य क्षेत्र पर बेहतर वातावरण मिलने से धन लाभ होगा। इसके बाद का समय गलत निर्णय लेने से हानिकर रहेगा प्रतिस्पर्धा भी बढ़ेगी। खर्च पर नियंत्रण नहीं रहने से आर्थिक समस्या बन सकती है। परिजनों का सहयोग बराबर मिलते रहने से मानसिक रूप से शान्ति रहेगी। महिलाओं की सेहत आज नरम रहने से घरेलू कार्य बिखरे रहेंगे ठंडे पदार्थों का सेव ना करें। मित्रो का भी साथ मिलेगा।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन बीते दिनों की अपेक्षा सुख-शांति से बितायेंगे। आज आपके स्वाभाव में नरमी रहने से परिजनों के साथ चल रहे मतभेद सामान्य होंगे। कला एवं संगीत में आज विशेष रूचि रहेगी। कार्य क्षेत्र पर आज किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति का सहयोग मिलने से रुके कार्य पूर्ण होंगे। संतानों के ऊपर खर्च बढेगा महिलाये अस्त-व्यस्त गृहस्थी को संभालने में अधिक व्यस्त रहेंगी। नजदीकी रिश्तेदारों से शुभ समाचार मिलेगा। धन लाभ परिश्रम के बाद दोपहर बाद ही होगा।

The post धनु राशि सरकारी कार्यो में पहले उलझन पड़ेगी, मकर राशि व्यवहार में नरमी रखें appeared first on CGNews Online.