भिलाई नगर 7 मई । भिलाई महिला महाविद्यालय भिलाई में वाणिज्य एवं आईक्यूएसी विभाग द्वारा पीएफआरडीए के संयुक्त तत्वाधान में 6 मई को इन्वेस्टमेंट प्लानिंग विषय पर एसडीपी एवं वेबीनार का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का आरंभ वाणिज्य विभाग विभागाध्यक्ष एवं समन्वयक डॉ भारती वर्मा द्वारा कार्यक्रम का संक्षिप्त परिचय दिया गया । तत्पश्चात महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर संध्या मदन मोहन द्वारा एफडीपी की मुख्य वक्ता डॉ शिखा गुप्ता का संक्षिप्त परिचय दिया तथा कार्यक्रम के उद्देश्य को समझाते हुए निवेश योजना का महत्व को समझाया तथा प्रोग्राम में शामिल सभी छात्राओं को अन्य कॉलेज के प्राध्यापक गण को धन्यवाद ज्ञापित किया.

तत्पश्चत FDP Resource Person डॉ. शिखा गुप्ता द्वारा वर्तमान निवेश योजना एवं अटल पेंशन योजना , ईपीएफ स्कीम के विषय संबंधित हर वह पहलू को बखूबी ढंग से समझाया तथा जीवन में पेंशन स्कीम के महत्व को भी बताया। छात्राओं तथा प्राध्यापकों के द्वारा पूछे गए प्रश्नों का भी उन्होंने जवाब दिया एवं सभी की जिज्ञासाओं को तृप्त करने का प्रयास किया। FDP कार्यक्रम का सफल संचालन कार्यक्रम की उपसमन्वयक एवं सहायक प्राध्यापक डॉ माधुरी देवी द्वारा किया गया है। कार्यक्रम के वर्किंग कमेटी मेंबर्स डॉ राजश्रीशर्मा, डॉ निधि मोनिका शर्मा ,तथा डॉ अल्पना शर्मा का कार्यक्रम के सफल आयोजन में सराहनीय सहयोग रहा।

