*घरेलू विवाद से मना करने पर पिता ने जमकर पीटा, जुर्म दर्ज*

*घरेलू विवाद से मना करने पर पिता ने जमकर पीटा, जुर्म दर्ज*


घरेलू विवाद से मना करने पर पिता ने जमकर पीटा, जुर्म दर्ज 

भिलाई नगर, 29 दिसंबर। बीती रात वैशाली नगर में मां बेटी से विवाद कर रहे पिता को जब बेटे ने रोकना चाहा तो पिता ने उसे जमकर पीटा। लहूलुहान बेटे ने सुपेला अस्पताल में उपचार के बाद थाना पहुँच पिता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार राजीव नगर वार्ड-13 निवासी 28 वर्षीय मगध गौरव गुप्ता ने पुलिस को बताया कि बीती रात्रि 10 बजे उसके पिता 60 वर्षीय दिनेश गुप्ता घरेलू बात को लेकर मां प्रतिमा गुप्ता व बहन भुनेश्वरी गुप्ता से विवाद कर मारपीट करने लगे। गौरव जब बीच बचाव करने आया तो दिनेश गुप्ता ने गाली देते हुए उसे दूध के डिब्बा से सिर पर और कलाई पर वार कर मारपीट की। गौरव को सिर से खून निकलने लगा। शासकीय अस्पताल सुपेला से प्राथमिक उपचार के बाद वैशाली नगर थाना पहुंच गौरव ने रिपोर्ट दर्ज करवायी है। आरोपी के खिलाफ धारा 294, 323 और 506 के तहत जुर्म दर्ज कर पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।