पिता-पुत्र ने घर में घुस पडो़सन से की मारपीट, फोड़ा सिर, सुभाष नगर की घटना

पिता-पुत्र ने घर में घुस पडो़सन से की मारपीट, फोड़ा सिर, सुभाष नगर की घटना



भिलाई नगर, 8 सितंबर। जामुल थानांतर्गत सुभाष नगर नहर के पास निवासी महिला के घर घुस कर मोहल्ले के ही पिता-पुत्र ने जमकर मारपीट की है। घटना कल शाम की बताई जा रही है जिसमें डंडे से की गयी मारपीट से महिला का सिर फूटा है और उसे काफी चोट भी आई है। सूचना पर पुलिस ने धारा 294, 323, 34, 452 व 506 के तहत जुर्म दर्ज किया है।
जामुल थाना प्रभारी ने बताया कि कल शाम साढे़ 7 बजे सुभाष नगर निवासी चमेली यादव (24 वर्ष) घर पर थी तभी मोहल्ले का नीलू चौहान तथा उसका बेटा रिंकू उनके घर में डण्डा लेकर जबरदस्ती प्रवेश किए और गालियां देते हुए मारपीट की। चमेली की सास सुमित्रा बीचबचाव में आयी तो उससे भी मारपीट की। चौहान परिवार का कुछ दिन पहले चमेली के पति राजेश से दीवार को लेकर विवाद हुआ था जिसका बदला लेने आरोपी पिता पुत्र राजेश को पूछते घर में घुसे और मारपीट की। आरोपियों ने एक राय होकर चमेली को डंडे से मारा जिससे उसका सिर फूट गया। विवाद सीन पड़ोसी त्रिभुवन पटेल और अन्य लोग पहुंचे तो आरोपी निकल भागे।