नाबालिग पुत्र एवं उसके दोस्त से घरों में सोने एवं चांदी के आभूषणों की चोरी कराने वाला पिता पकड़ाया सुपेला पुलिस ने आरोपी के पास 3 लाख के जेवरात किए जप्त

नाबालिग पुत्र एवं उसके दोस्त से घरों में सोने एवं चांदी के आभूषणों की चोरी कराने वाला पिता पकड़ाया सुपेला पुलिस ने आरोपी के पास 3 लाख के जेवरात किए जप्त


नाबालिग पुत्र एवं उसके दोस्त से घरों में सोने एवं चांदी के आभूषणों की चोरी कराने वाला पिता पकड़ाया सुपेला पुलिस ने आरोपी के पास 3 लाख के जेवरात किए जप्त

भिलाई नगर 29 जुलाई । लाखों के जेवरात की चोरी करने वाले आरोपियों को सुपेला पुलिस द्वारा धर दबोचा है। नाबालिको को साथ लेकर  चोरी की घटना को अंजाम देता थे। 3 लाख रू. के सोना चांदी के जेवरात सुपेला पुलिस ने बरामद  किये है। चोरी की रकम से खरीदा गया मोबाईल, पलंग भी जप्त किया गया है।

सुपेला पुलिस ने बताया कि संपत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम एवं संपत्ति संबंधी अपराधों के बरामदगी व धरपकड़ के दौरान कल  चोरी की बड़ी वारदात को चिन्हांकित कर सुपेला पुलिस के द्वारा निगाह रखी जा रही थी। उसी दौरान सूचना मिला कि दो नाबालिको के द्वारा अपने पिता के साथ मिलकर एक जो कि एक रिक्शा चलाकर गमला बेचने वाला है। जिनके द्वारा अनावश्यक रूप से अत्यधिक खर्च किया जा रहा है । शराब पार्टी किया जा रहा था और अपने घर में कीमती मोबाईल, पलंग आदि भोग विलास ताकि चीजों की खरीदी की जा रही थी।  सुपेला पुलिस के द्वारा अपने गोपनीय सूत्रो से गहराई में जाकर पता किया जिससे पता चला कि दो नाबालिक बच्चो के द्वारा चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया है और सोना, चांदी पर बड़ा हाथ मारा है जिस पर सुपेला पुलिस को पता चला कि हाल ही मे कल भीम नगर बद्री कबाड़ी के सामने सुपेला के एक घर अंदर से रात में लाखो रूपये का सोना, चांदी का जेवरात चोरी होने की रिपोर्ट थाना सुपेला में दर्ज है। सुपेला पुलिस के द्वारा विधिवत नाबालिको को पूछताछ करने पर अपना जुर्म कबूल किये और चोरी किये सोना, चांदी के जेवरात एवं रकम को आपस में बटवारा करने के पश्चात चोरी के बड़े हिस्से को अपने पिता नंद किशोर को दे दिया था। सुपेला पुलिस के द्वारा नंद किशोर से पूछताछ करने पर पहले तो पुलिस को गुमराह करता रहा फिर पुलिस को पूर्ण संदेह होने पर कड़ाई से पूछताछ पर वह टूट गया और अपने नाबालिक बच्चे व उसके नाबालिक साथी के द्वारा चोरी करना कबूल किये तथा चोरी किये जेवरात करीबन 50 ग्राम सोना एवं लगभग 500 ग्राम चांदी एवं चोरी की रकम से खरीदे गये 02 नग पलंग, मोबाईल कुल जुमला कीमती 3,10,000 रूपये का संपत्ति पुलिस ने बरामद किया। आरोपी एवं अपचारी बालको को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी सुपेला निरीक्षक दुर्गेश कुमार शर्मा उप निरी. प्रमोद श्रीवास्तव, सउनि राजेश सिंह, सउनि रजनीकांत दीवान प्र.आर. संतोष शर्मा, आर. विशाल सिंह, कपिल चौधरी, सुरेन्द्र पटेल का विशेष योगदान रहा।